श्री राधा मदन मोहन मंदिर बाराद्वार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मना हर्षोल्लास के साथ,गोस्वामी गोविंद बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे भक्तजन, तीन पीढ़ी की गुरु- शिष्य परंपरा का हुआ निर्वहन, कोलकाता, उड़ीसा, सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिष्य, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी एवं आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी के शिष्यों ने भी किया गुरु पूजन





श्री राधा मदन मोहन मंदिर बाराद्वार में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मना हर्षोल्लास के साथ,गोस्वामी गोविंद बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे भक्तजन
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-बाराद्वार शहर के श्री राधामदन मोहन मंदिर में 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का महोत्सव धूमधाम से हम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर जहां शक्ति, रायगढ़, खरसिया,बिलासपुर, रायपुर, उड़ीसा,कोलकाता सहित देश के विभिन्न राज्यों से भक्तजन पहुंचे तो वहीं श्रद्धालु शिष्यों का तांता लगा रहा
श्री राधा मदनमोहन मन्दिर बाराद्वार के प्रांगण में तीन पीडी के गुरू शिष्य परम्परा मे गुरू पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से किया गया,आगंतुक भक्तों ने पूज्य गुरूदेव गोस्वामी गोविन्द बाबा जी का चरण पूजन किया वहीं उनके पूज्य गुरूदेव एंव पिताश्री गोलोकवासी श्री श्रीनिवासाचार्य जी के चित्रपट का भी पूजन उनके शिष्यों द्वारा किया गया और श्रद्धेय गोविन्द बाबा जी के सबसे बडे पुत्र आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी के शिष्यों द्वारा उनका चरण पूजन किया वहीं सबसे छोटे पुत्र आचार्य पवन कृष्ण गोस्वामी के शिष्यों ने उनका पूजन अर्चन भी किया, गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर अन्य शहरों से आने वाले शिष्यों के लिए सुबह नाश्ता और दोपहर में सभी शिष्यो के लिए श्यामाकुँज में भण्डारा का आयोजन किया गया तथा श्री राधा मदन मोहन मंदिर ने भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की थी




