महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने. राजधानी रायपुर पहुंचकर किया अध्यक्ष जी का स्वागत. पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अध्यक्ष जी को नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई. अमर ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा के संगठन को मिलेगी नई मजबूती

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने. राजधानी रायपुर पहुंचकर किया अध्यक्ष जी का स्वागत. पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अध्यक्ष जी को नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई. अमर ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा के संगठन को मिलेगी नई मजबूती kshititech
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करते जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने. राजधानी रायपुर पहुंचकर किया अध्यक्ष जी का स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के 29 अगस्त को प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनका स्वागत किया तथा गुलदस्ता भेंटकर जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान अमर सुल्तानिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में आपको महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता का मान सम्मान बढ़ाया है। तथा हम सभी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता आपको मिली इस जिम्मेदारी से हर्षित है। एवं आपके कुशल नेतृत्व में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन को एक नई दिशा मिलेगी तथा देश भर में महिलाओं को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी के माध्यम से पार्टी की रीति नीति एवं विचारधारा से उन्हें जोड़ने का कार्य होगा। इस दौरान अमर सुल्तानिया ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियो से भी मुलाकात कर राजनैतिक विषयों को लेकर चर्चा की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading