नैला के भोजली कार्यक्रम में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप ने कहा-भोजली माता का आशीर्वाद बना रहे क्षेत्र वासियों पर. स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगर पालिका के पार्षद अरमान खान भी रहे मौजूद. भोजली विसर्जन कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में दिखा भारी उत्साह




नैला के भोजली कार्यक्रम में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप ने कहा-भोजली माता का आशीर्वाद बना रहे क्षेत्र वासियों पर. पार्षद अरमान खान भी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व्यास कश्यप ने 29 अगस्त को जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के नैला में भोजली विसर्जन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की।तथा समस्त क्षेत्र वासियों को भोजली के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दी। विधायक जी ने कहा की पावन भोजली कार्यक्रम म शामिल होए के सौभाग्य मिलिस। हमर छत्तीसगढ़ी माटी, संस्कृति अउ परंपरा के मान बढ़ाय वाले ये पावन परब म शामिल होके मन ला बहुत खुशी मिलिस।भोजली दाई के आशीष ले जम्मो घर-परिवार म सुख, शांति अउ समृद्धि बने रहय। भोजली विसर्जन कार्यक्रम को लेकर जहां काफी उत्साह देखा गया तो वहीं परंपरागत तरीके से यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के अन्य जन्म प्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के पार्षद अरमान खान भी मौजूद थे। अरमान खान ने भी समस्त नागरिकों को भोजली पर्व की शुभकामनाएं दी







