नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिले की नई कलेक्टर मैडम का स्वागत. शहर वासियों की ओर से उन्हें जिले में पदस्थापना की दी बधाई. शहर विकास को लेकर करी लंबी चर्चा. पालिका की ओर से जिला प्रशासन के कार्यों में सहयोग का भी दिया आश्वासन

नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिले की नई कलेक्टर मैडम का स्वागत. शहर वासियों की ओर से उन्हें जिले में पदस्थापना की दी बधाई. शहर विकास को लेकर करी लंबी चर्चा. पालिका की ओर से जिला प्रशासन के कार्यों में सहयोग का भी दिया आश्वासन kshititech
शक्ति जिले की नई कलेक्टर से मुलाकात करते नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल

नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिले की नई कलेक्टर मैडम का स्वागत. शहर वासियों की ओर से उन्हें जिले में पदस्थापना की दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष सुंदर अग्रवाल ने 31 अगस्त को शक्ति जिले की भारतीय प्रशासनिक सेवा की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन से मुलाकात की। इस दौरान श्यामसुंदर अग्रवाल ने शक्ति शहर वासियों की ओर से जिले की प्रशासनिक मुखिया का स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें शक्ति शहर में चल रहे विकास कार्यों एवं आने वाले दिनों में जरूरत अनुसार नए कार्यों से भी अवगत कराया। साथ ही कलेक्टर मैडम से शक्ति जिला मुख्यालय होने के नाते नई योजनाओं के लिए भी विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं जिला प्रशासन के समस्त कार्यों में नगर पालिका की ओर से भी सहयोग करने की बात कही। इस दौरान जिले की कलेक्टर जय श्री जैन ने भी नगर पालिका अध्यक्ष से आत्मीयता पूर्ण मुलाकात करते हुए उनसे कहा की शक्ति नगर पालिका क्षेत्र जिले की मुख्यालय है। तथा शहर में शासन की मंशा अनुरूप स्वच्छता। स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर हो। इस दिशा में सभी मिलजुल कर काम करें एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक मिले यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading