साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रयास-वक्ता मंच द्वारा बाल रचनाकारों का काव्य संग्रह विमोचित-उन्हें क्या दे नमन के सिवा हम,जो सीने पर तिरंगा कफ़न लेकर लौटे. संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते के मार्गदर्शन में लगातार रचनात्मक कार्यों का हो रहा आयोजन

साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रयास-वक्ता मंच द्वारा बाल रचनाकारों का काव्य संग्रह विमोचित-उन्हें क्या दे नमन के सिवा हम,जो सीने पर तिरंगा कफ़न लेकर लौटे. संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते के मार्गदर्शन में लगातार रचनात्मक कार्यों का हो रहा आयोजन kshititech
बाल रचनाकारों की काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम

वक्ता मंच द्वारा बाल रचनाकारों का काव्य संग्रह विमोचित-उन्हें क्या दे नमन के सिवा हम,जो सीने पर तिरंगा कफ़न लेकर लौटे

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की संस्था वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा आज संपन्न एक साहित्यिक आयोजन में काव्य पाठ स्पर्धा, बाल रचनाकारों के काव्य संग्रह का विमोचन एवं गोल्डन बुक सर्टिफिकेट सम्मान वितरण संपन्न हुआ l आयोजन की मुख्य अतिथि पुणे की कवयित्री सुरेखा खरे ‘ सिद्धि ‘ थी l अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पं पी के तिवारी ने की l विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार धर द्विवेदी एवं किरणलता वैद्य उपस्थित थे l काव्य पाठ स्पर्धा के निर्णायक वरिष्ठ कवि मोहित शर्मा थे l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि समारोह में पुणे की कवयित्री सुरेखा खरे ‘सिद्धि को उनके काव्य संग्रह ‘ छंद रसावली ‘ में सभी रसों को छंदोबद्ध रचनाओं में बांधकर मात्रा गणना दर्शाते हुए प्रस्तुत करने हेतु गोल्डन बुक सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया l गोल्डन बुक की स्टेट हेड सोनल शर्मा एवं राजेश शर्मा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया l समारोह के दौरान प्रदेश के 33 बाल रचनाकारों के काव्य संग्रह काव्य किसलय का विमोचन भी किया गया l राजधानी की वरिष्ठ साहित्यकार किरणलता वैद्य ‘ कठिन ‘ के संपादन में प्रकाशित संभवतः यह प्रदेश में बाल लेखकों का प्रथम संकलन है l इसमें शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के 33 बाल कवियों की कविताएं शामिल की गई है l विमोचन के पश्चात सभी बाल लेखकों को सम्मान पत्र प्रदान कर पुस्तक की एक प्रति भेंट की गई lआज के आयोजन का मुख्य आकर्षण “जरा याद करो कुर्बानी “विषय पर स्वरचित हिंदी काव्य पाठ स्पर्धा रही l इसमें 20 कवियों ने हिस्सेदारी कर एक से बढ़कर एक प्रभावी प्रस्तुतियों से समाँ बांध दिया l इस स्पर्धा में छबिलाल सोनी प्रथम, नीतीश ठाकुर ‘ नीर ‘ द्वितीय,गंगा शरण पासी तृतीय एवं मोहम्मद हुसैन चतुर्थ स्थान पर रहे l सभी विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किये गए lकार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा किया गया l आभार प्रदर्शन संस्था के संयोजक शुभम साहू ने किया l वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन की ओर से विवेक बेहरा, ज्योति शुक्ला, हेमलाल पटेल, दुष्यंत साहू, राजा राम रसिक एवं संतोष धीवर की टीम ने कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन किया lकाव्य पाठ स्पर्धा की प्रमुख प्रस्तुतियां इस प्रकार रही

सुनीता वैष्णव- ये जो आजाद हवा में सांस ले रहे हम
आजादी के दीवाने शहीदों को नमन
मुकुंद शिलेदार- माटी पुत्र श्री रामलाल चंद्राकर
रायपुर के देशभक्त सेनानी,
ब्रिटिश हुकूमत घबराती थी
इनकी है वीरतापूर्ण कहानी l
छबिलाल सोनी:-
मुझको तो तिरंगे में वो शहीद नजर आए
कोई था गोली से छलनी कोई फांसी पर चढ़ जाये,
आजाद भगतसिंह का बलिदान तिरंगा है
सबसे प्यारा सबसे न्यारा मेरी जान तिरंगा है l
कुसुम जैन – कांकेर:-
उन्हें क्या दे नमन के सिवा हम
जो सीने पर तिरंगा कफ़न ले के लौटे
न हँसी ले के लौटे न खुशी ले के लौटे
शान – ऐ – वतन ले के लौटे l
मोहम्मद हुसैन:-
रह रहकर गुलामी की बातें सताती है,
कुर्बानियां शहीदों की हमें याद आती है l
सुषमा पटेल:-
धवल शांति का दूत विश्व में
शुभता का संदेश है,
सुषमा सुंदर देश हमारा
सुखद हुआ परिवेश है l
आज के समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र रावल, चेतन भारती, डॉ कमल वर्मा, अरुण खरे, राजा राम रसिक, प्रदीप वैद्य,प्रमोद पटले, अपूर्व तिवारी, डॉ सरोज साव, गजपति राम साहू, राजेश्वरी साहू, तामेश्वर साहू, कल्याणी तिवारी, भावना साहू, डिगेश साहू, रुनाली चक्रवर्ती सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे l उपरोक्त जानकारी वक्ता मंच के संस्थापक अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा दी गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading