अस्पताल के सामने अवैध अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन- 10 ठेलों को किया जब्त। 20 ठेलों को हटाने की करी करवाई. अस्पताल के मुख्य मार्ग को किया अतिक्रमण मुक्त




अस्पताल के सामने अवैध अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन- 10 ठेलों को किया जब्त। 20 ठेलों को हटाने की करी करवाई. अस्पताल के मुख्य मार्ग को किया अतिक्रमण मुक्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी डॉक्टर अर्चना झा ने राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में टीम के साथ पहुंचकर वहां कार्रवाई की। इस दौरान करीब 10 ठेलों को जप्त किया गया एवं 20 ठेलों को हटाया गया है। डीसीपी ट्रैफिक डॉक्टर अर्चना झा ने बताया कि अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। तथा अस्पताल के मुख्य मार्ग पर एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी डॉक्टर अर्चना झा ने कहा कि सामान्य यातायात बनाए रखने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। एवं किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी







