30 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की संपन्न हुई बैठक. रश्मि गभेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बूथ स्तर तक कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर बनी बड़ी रणनीति. स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं के घर-घर जाएगी कांग्रेस पार्टी




30 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की संपन्न हुई बैठक. रश्मि गभेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बूथ स्तर तक कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर बनी बड़ी रणनीति. स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं के घर-घर जाएगी कांग्रेस पार्टी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -30 अगस्त को स्थानीय शासकीय विश्राम गृह शक्ति में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल के नेतृत्व में किया गया तथा इस बैठक में आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिया गया तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर प्रदेश में चल रहे बिजली के स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को आने वाले एक महीने तक शक्ति जिले में प्रत्येक गांव- शहर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-एक बिजली उपभोक्ताओं के घरों तक जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक/ मंडल/ एवं बूथ स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाते हुए बिजली उपभोक्ताओं से फार्म भरवाने का भी निर्णय लिया गया तथा इसके लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई
बैठक में उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान को लेकर अपने सुझाव दिए तथा कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि आज पूरे जिले में बिजली के उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर परेशान है। तथा कांग्रेस पार्टी उपभोक्ताओं की इन समस्याओं से शासन एवं सरकार तक इसे अवगत कराएगी वही जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की 30 अगस्त को संपन्न बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल। राइस किंग खूंटे। चंद्र कुमार सोनी। संतोष सोनी लाला।पंडित बलराम पांडेय।साधेश्वर कुमार गबेल।रविंद्र राठौर। जागेश्वर सिंह राज। श्रीमती गीता देवांगन। सुश्री कुसुम यादव। पप्पू खान। जिवेन्द्र राठौर पिंटू सहित काफी संख्या में शक्ति जिले के शक्ति विकासखंड। मालखरौदा विकासखंड। डभरा विकासखंड एव जैजैपुर विकासखंड के पदाधिकारी- कार्यकर्ता. विभिन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठ के सदस्य तथा कांग्रेस समर्थित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधि मौजूद थे







