शक्ति की अब तक की सबसे बड़ी चोरी- लगभग डेढ़ सौ तोला सोना एवं ₹10 लाख नगदी ले गए चोर-सूत्र, शहर के राइस मिल व्यवसायी के यहां हुई भयंकर चोरी, पुलिस जुटी तलाश में, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, पुलिस जुटी है मामले की तफ्तीश में





शक्ति की अब तक की सबसे बड़ी चोरी- लगभग डेढ़ सौ तोला सोना एवं ₹10 लाख नगदी ले गए चोर-सूत्र, शहर के राइस मिल व्यवसायी के यहां हुई भयंकर चोरी, पुलिस जुटी तलाश में
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-बीती रात्रि शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में स्थित राइस मिल व्यवसायी एवं प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रकाश चंद गोयल के निवास पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लगभग डेढ़ सौ तोले सोने एवं लगभग 10 लाख रुपए लगदी की चोरी कर ली है,ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है, तथा पूरे मामले की सूचना शक्ति पुलिस को दे दी गई है एवं पीड़ित परिवार के अनुसार रात को लगभग 2:45 बजे उन्हें घर में उपरोक्त चोरी की घटना की भनक लगी तो वे जब उठकर बाहर आए तो चोर भाग रहे थे तथा उन्होंने तत्काल शक्ति पुलिस को इसकी सूचना देना चाही तथा वे थाने भी पहुंचे किंतु पुलिस की अनुपलब्धता के चलते वे वापस लौट आए तथा बाद में सुबह करीब 6:00 बजे शक्ति थाना टीआई विवेक शर्मा सदलबल मौके पर पहुंचे, उन्होंने तत्काल पुलिस को अलर्ट किया एवं मौके पर जिला पुलिस के भी बड़े पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं, किंतु प्रकाश गोयल के निवास पर हुई इस चोरी से पूरा परिवार सदमे में है
एवं बीती रात्रि प्रकाश गोयल का परिवार एवं उनके पुत्र पवन गोयल रात को खाना खाकर सो गए थे तथा नीचे वाले हिस्से में दुकान के ठीक पीछे तीसरे नंबर के कमरे पर जहां पूरे गहने जेवरात लगभग पांच अलमारी में रखे हुए थे जिसे चोरों ने मकान के पीछे से अंदर घुसकर पूरी अलमारी को साफ कर दिया एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ सौ तोला सोना- चांदी एवं लगभग 10 लख रुपए नकदी थे,किंतु पूरे मामले की रिपोर्ट अभी तक शक्ति पुलिस में नहीं लिखी है, पुलिस बड़े अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रही है किंतु शक्ति शहर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी बताई जा रही है एवं विगत दो दिन पूर्व ही शक्ति शहर के बंधवा तालाब के सामने भी दो दुकानों में अज्ञात चोरों ने एक दुकान में चोरी की तथा एक दुकान में ताला तोड़ने का प्रयास किया था तथा शक्ति शहर में निरंतर हो रही इस चोरी की घटना से आम नागरिक दशहत में हैं
प्रकाश गोयल के निवास पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है,जिला पुलिस प्रशासन भी वहां पहुंच गया है किंतु अब आगे पुलिस चोरी के इस बड़े मामले पर क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा किंतु जिला मुख्यालय शक्ति में हुई चोरी की इस बड़ी घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल निशान लग गया है, शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा जिस तरह से अपनी पद स्थापना के बाद से निरंतर जनता और पुलिस के बीच में एक बेहतर संबंध बनाते हुए जनता की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करती थी किंतु ऐसा लगता है की चोरी की इन घटनाओं से कहीं न कहीं पुलिस को बड़ा सबक लेने की आवश्यकता है



