1 अक्टूबर को नगर पालिका शक्ति द्वारा शहर में होगा विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत नागरिक भी करेंगे श्रमदान, सीएमओ संजय सिंह ने दी जानकारी, 2 अक्टूबर को निकलेगी प्रभात फेरी एवं होंगे स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम

<em>1 अक्टूबर को नगर पालिका शक्ति द्वारा शहर में होगा विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत नागरिक भी करेंगे श्रमदान, सीएमओ संजय सिंह ने दी जानकारी, 2 अक्टूबर को निकलेगी प्रभात फेरी एवं होंगे स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम</em> kshititech
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शक्ति संजय सिंह

1 अक्टूबर को नगर पालिका शक्ति द्वारा शहर में होगा विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत नागरिक भी करेंगे श्रमदान, सीएमओ संजय सिंह ने दी जानकारी, 2 अक्टूबर को निकलेगी प्रभात फेरी एवं होंगे स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को 01 घंटा सुबह 10 बजे से स्वच्छता हेतु गणमान्य नागरिकों व आमजन के द्वारा श्रमदान किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद सक्ती के सभी 18 वाडों में शमशान घाट, मंदिर परिसर, गार्डन आदि जगहों में स्वच्छता हेतु श्रमदान का आयोजन किया गया है। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 15 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2023 को सुबह नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी निकाला जायेगा, और प्रात: 11 बजे स्वच्छता दीदी एवं सफाई कामगारों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा श्याम सुन्दर अग्रवाल, पार्षदगण एवं एल्डरमेनगण उपस्थित रहेगे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने समस्त शहर वासियों को भी इस विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading