टोकन सिस्टम से होगा अब आपका केदारनाथ धाम का दर्शन. प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था. यात्रा चालू होते ही उमड़ पड़ी है करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़.माइनस 9 डिग्री के तापमान में भी श्रद्धालु डटे हैं दर्शन करने



टोकन सिस्टम से होगा अब आपका केदारनाथ धाम का दर्शन. प्रशासन ने लागू की नई व्यवस्था
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत देश के उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था लागू हो गई है श्रद्धालुओं को समयानुसार ही मिलेंगे दर्शन, गर्भगृह में प्रवेश अब होगा निर्धारित स्लॉट से, भीड़ प्रबंधन के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, गलत सूचना फैलाने पर मुकदमा दर्ज, यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने की पहल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुविधा पर फोकस किया जा रहा है एवं उत्तराखंड प्रशासन ने जहां केदारनाथ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्व सूचना जारी कर दी है तो वहीं यात्रा को लेकर प्रशासन सजग़ एवं अलर्ट नजर आ रहा है। एवं भारी भीड़ को देखते हुए लोगों को व्यवस्था बनाने में सहयोग करने का भी आग्रह किया गया है






