शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में 18 से 24 दिसंबर तक तिवारी परिवार द्वारा आयोजित है श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ- विद्वान पंडित श्री कृष्णा तिवारी जी महाराज के मुखारविंद से होगा कथा का रसपान. परम पूज्य भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में होगा आयोजन




शक्ति शहर के शुभम ग्रीन्स में 18 से 24 दिसंबर तक तिवारी परिवार द्वारा आयोजित है श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ- विद्वान पंडित श्री कृष्णा तिवारी जी महाराज के मुखारविंद से होगा कथा का रसपान. परम पूज्य भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में होगा आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार एवं विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में आगामी 18 से 24 दिसंबर 2026 तक शक्ति शहर के हटरी चौक स्थित शुभम ग्रीन्स में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें व्यास पीठ पर विद्वान पंडित श्री कृष्णा तिवारी जी महाराज अपने मुखारविंद से कथा का रसपान करवाएंगे तो वही पूरे आयोजन को लेकर तिवारी परिवार जोरशोर से जुटा हुआ है।तिवारी परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आमंत्रण देते हुए समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि आद्याशक्ति माँ महामाया एवं हमारी परम आराध्या लाड़ली श्री राधारानी जी की असीम कृपा से आइए, श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और प्रेमभक्ति के रस में एक साथ डूबें।18 24 दिसंबर 2026 तक यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे सेशुभम ग्रीन्स, सक्ती में होने जा रही है। परम पूज्य विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण जिनसे इस संपूर्ण ब्रह्मांड की उत्पत्ति, पालन और संहार होता है, जो सर्वज्ञ और पूर्णतः स्वतंत्र (स्वराट्) हैं, जिन्होंने आदि कवि ब्रह्मा के हृदय में वैदिक ज्ञान (ब्रह्म) प्रकाशित किया और जिनकी माया से बड़े-बड़े ज्ञानी भी मोहित (मुह्यन्ति) हो जाते हैं- उस परम सत्य परमेश्वर (श्री वासुदेव) का हम ध्यान करते हैं।श्रीमद्भागवत की कथा, मन को छू लेने वाली श्रीकृष्ण लीलाएँ और भक्ति से सराबोर पावन वातावरण- इस मंगलमय उत्सव में अपने परिवार और प्रियजनों के साथ पधारें। कथा श्रवण करें, प्रेम बाँटें और इन दिव्य क्षणों को यादगार बनाएँ।
कथा कार्यक्रम एवं दैनिक प्रसंग
तिवारी परिवार द्वारा शक्ति के शुभम ग्रीन्स में18 से 24 दिसंबर तक प्रतिदिन कथा के नए प्रसंगों के साथ भक्ति और भाव की दिव्य यात्रा में सहभागी बनें। 25 दिसंबर को कथा विश्राम, हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ इस पावन आयोजन का समापन होगा।प्रथम दिवस – 18 दिसंबर, शुक्रवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष नवमी (09) को कलश स्थापना।वेदी पूजन।कथा महात्म्य।द्वितीय दिवस 19 दिसंबर, शनिवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष दशमी (10) को सृष्टि वर्णन।सती चरित्र।ध्रुव चरित्र।तृतीय दिवस – 20 दिसंबर, रविवारमार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी (11) को भरत चरित्र।प्रह्लाद चरित्र एवं अन्य प्रसंग।चतुर्थ दिवस 21 दिसंबर, सोमवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी (12)को गजेन्द्र मोक्ष।समुद्र मंथन।वामन अवतार।श्रीकृष्ण प्राकट्यपंचम दिवस 22 दिसंबर मंगलवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी (13) को पूतना उद्धारबाल लीला।गोवर्धन लीला।षष्ठम दिवस 23 दिसंबर, बुधवार को महारास लीला।गोपी प्रेम।रुक्मिणी विवाह।सप्तम दिवस – 24 दिसंबर, गुरुवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा (15) कोसुदामा चरित्र।परीक्षित मोक्षकथा विश्राम होंगी एवं अंतिम समापन दिवस – 25 दिसंबर, शुक्रवार पौष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा (01) को कथा विश्राम।हवन एवं प्रसाद वितरण होगा





