क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट को वैलेंटाइन डे पर एक ग्राहक को एक्सपायर्ड चॉकलेट का गिफ्ट बॉक्स डिलीवर करना महंगा पड़ गया. 479 के सामान के देने पड़े 43000/-रुपए

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट को वैलेंटाइन डे पर एक ग्राहक को एक्सपायर्ड चॉकलेट का गिफ्ट बॉक्स डिलीवर करना महंगा पड़ गया. 479 के सामान के देने पड़े 43000/-

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बेंगलुरु अर्बन IV एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने ब्लिंकइट और ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी ठहराते हुए ग्राहक को मुआवजा देने और उपभोक्ता कल्याण कोष में भारी जुर्माना जमा करने का आदेश दिया है।यह घटना 14 फरवरी, 2026 की है। बेंगलुरु के हेगनाहल्ली क्रॉस निवासी मंजू प्रसाद के. ने ब्लिंकइट ऐप के जरिए 479 रुपये में ‘चोको कार्ट चॉकलेट गिफ्ट पैक (ग्रैंड)’ ऑर्डर किया था।223.5 ग्राम के इस पैक में छह अलग-अलग तरह की चॉकलेट थीं, जो करीब 20 मिनट में डिलीवर हो गईं। अगले पांच दिनों तक प्रसाद वे चॉकलेट खाते रहे।21 फरवरी को जब उन्हें चॉकलेट का स्वाद अजीब लगा, तो उन्होंने रैपर चेक किए। यह देखकर वे दंग रह गए कि छह में से तीन चॉकलेट 14 दिसंबर, 2025 को ही एक्सपायर हो चुकी थीं, जबकि बाकी तीन भी एक्सपायरी डेट के बेहद करीब थीं।ग्राहक ने तुरंत ब्लिंकइट के हेल्प डेस्क पर शिकायत की और 28 फरवरी को ईमेल भेजा। लेकिन कंपनी ने यह कहते हुए रिफंड या रिप्लेसमेंट देने से मना कर दिया कि शिकायत डिलीवरी के सात दिनों के भीतर दर्ज की जानी चाहिए थी। इसके बाद 23 मार्च को प्रसाद ने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।सुनवाई के दौरान ब्लिंकइट ने 72 घंटे की रिटर्न पॉलिसी और मेडिकल बिल न होने जैसी दलीलें देकर शिकायत खारिज करने की मांग की।हालांकि, आयोग के अध्यक्ष विजयकुमार एम. पावले और सदस्य चंद्रशेखर एस. नूला व के. अनीता शिवकुमार की बेंच ने कंपनी के तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया।कंपनी ने खुद 7 दिन और 72 घंटे की अलग-अलग समय-सीमाओं का हवाला दिया, जो विरोधाभासी हैं। बॉक्स रात 11:45 बजे डिलीवर हुआ था, ऐसे में उसी दिन सारी चॉकलेट खाना नामुमकिन था। 21 फरवरी की शिकायत 7 दिन की समय-सीमा के भीतर ही थी।आयोग ने कहा कि अच्छी और एक्सपायर हो चुकी चॉकलेट को एक ही गिफ्ट बॉक्स में पैक करना बेहद निंदनीय है। विक्रेताओं को अपनी दुकान में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री रखनी ही नहीं चाहिए।कोर्ट ने माना कि त्योहारों और खास मौकों पर लोग जल्दबाजी में एक्सपायरी डेट नहीं देखते। बेंगलुरु जैसे शहरों में लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भरोसा करते हैं और जनस्वास्थ्य से जुड़ा यह भरोसा तोड़ना गलत है।6 नवंबर को सुनाए गए फैसले में आयोग ने ब्लिंकइट और उसकी पेरेंट कंपनी को संयुक्त रूप से भुगतान करने के निर्देश दिया है।आयोग ने कंपनी को निर्देश दिया ग्राहक को चॉकलेट की पूरी कीमत 479 रुपये वापस किए जाएं। मानसिक परेशानी और असुविधा के लिए ग्राहक को 3000 रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया।उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 39(1)(g) के तहत 40000 रुपये का दंडात्मक जुर्माना लगाया गया है, जिसे ‘उपभोक्ता कल्याण कोष’ में जमा कराना होगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading