फ्लेक्स फ्यूल तकनीक-बड़ी खबर- टोयोटा कंपनी की इनोवा 100% पेट्रोल एवं 100% बायो एथेनॉल पर चलेगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं दी जानकारी




फ्लेक्स फ्यूल तकनीक-बड़ी खबर- टोयोटा कंपनी की इनोवा 100% पेट्रोल एवं 100% बायो एथेनॉल पर चलेगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि Toyota की नई Innova Flex-Fuel तकनीक के माध्यम से अब 100% पेट्रोल और 100% बायोएथेनॉल पर चलने वाली गाड़ी का विकल्प सामने आ रहा है। इस गाड़ी में चलते समय लगभग 60% ऊर्जा बिजली से प्राप्त होगी।26 नवंबर को इसके लॉन्च की योजना है। एथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देकर पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने और किसानों को ऊर्जा उत्पादन से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।





