अनुकरणीय पहल-देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध परंपरागत नृत्यों का असोन्दा के पूर्व माध्यमिक शाला में हुआ संयुक्त आयोजन. सरपंच सहित महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित कार्यक्रम

अनुकरणीय पहल-देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध परंपरागत नृत्यों का असोन्दा के पूर्व माध्यमिक शाला में हुआ संयुक्त आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति विकासखंड के ग्राम असौंदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में आंचलिक और विभिन्न राज्यों से जुड़े नृत्यों का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया।19 नवंबर 2026 को सुआ, करमा, राउत नाचा, भांगड़ा, साउथ इंडियन, नागपुरी नृत्य एवं गरबा नाइट का भव्य आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती फिरतीन बाई सिदार सरपंच असौंदा।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती श्याम कंवर विकासखंड परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सक्ति,श्रीमती माया ठाकुर इंजीनियर जनपद पंचायत सक्ती,एवं श्रीमती ज्योति राठौर, उप सरपंच प्रतिनिधि असौंदा* उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में श्री कृष्णा सिदार, श्री संजय राठौर, श्री मुकेश कुमार गोंड एस.एम.सी. अध्यक्ष,श्री कृष्ण कुमार राठौर, श्री चंद्रहास डनसेना, श्री साहिल सिंह, श्री संतोष चौहान, श्री बंशी लाल उरांव ,श्री कमल सिंह सिदार, श्री रूपनारायण राठौर, श्री श्याम प्रसाद राठौर, श्री रमेश केवट एवं श्री नरेश चौहान सहित गणमान्य नागरिक एवं सभी पालक गण उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना के बाद गणेश वंदना के मनमोहक नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं एवम गांव की माताओं,बहनों द्वारा मनमोहक सुआ नाचा,करमा नाचा ,नागपुरी नाचा की ढोल-मांदर की थाप संगीत पे मनमोहक प्रस्तुति तथा राउत नाचा के वीर कलाकारों द्वारा लाठी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही भांगड़ा के जोशीले नृत्य, साउथ इंडियन नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में आयोजित गरबा नाइट में माताओं, बहनों, बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एक साथ गरबा नृत्य किया। इस कार्यक्रम से पूरा विद्यालय प्रांगण उत्साह एवं आनंदमय वातावरण से सराबोर रहा।कार्यक्रम का आयोजन गरबा समिति असौंदा द्वारा किया गया, जिसमें स्वाती सिंह, आशा चौहान, सरिता बघेल, मेम बाई सिदार, किरणलता, हीरा बाई साहू, बबली साहू, मीना राठौर, सुनीता चौहान ,सरस्वती बरेठ, वृंदा, नीरा, पूजा, संगीता, शुकवारा,कविता एवं सुनहरी सहित गांव की समस्त माताओं, बहनों एवं बच्चों का विशेष सहयोग रहा।अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया I

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading