दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट- 60 दिनों तक ड्रोन उड़ाने पर लगाया गया प्रतिबंध




दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट- 60 दिनों तक ड्रोन उड़ाने पर लगाया गया प्रतिबंध
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट उपमंडल क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और अन्य मानवरहित विमान प्रणालियों (यूएएस) के उड़ाने पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 18 नवंबर से प्रभावी हो चुका है और 16 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा।गृह मंत्रालय की अधिसूचना और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए एसीपी ने यह आदेश लागू किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





