शक्ति जिले के कृषि विभाग में जारी करी एडवाइजरी- किसानों को फसल क्षति की 72 घंटे के अंदर देनी होगी सूचना. मामला चक्रवात से होने वाले नुकसान का

शक्ति जिले के कृषि विभाग में जारी करी एडवाइजरी- किसानों को फसल क्षति की 72 घंटे के अंदर देनी होगी सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के कृषि उपसंचालक ने जिले के सभी किसानों को सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए अकवान चक्रवात से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना देने की अपील की है कृषि उप संचालक द्वारा एडवाइजरी में बताया गया है किअकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा एवं फसल क्षति की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी बरतें तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति होने पर निर्धारित समय-सीमा में सूचना देना सुनिश्चित करें।कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि चक्रवात के कारण यदि उनकी अधिसूचित फसल को नुकसान होता है, तो इसकी सूचना “क्षति होने के 72 घंटे के भीतर” संबंधित बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर “14447 (कृषि रक्षक पोर्टल)” पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। सूचना दर्ज कराते समय किसान अपना नाम, ग्राम, विकासखण्ड, तहसील एवं जिला, खसरा नंबर, प्रभावित फसल का नाम, बीमा पॉलिसी नंबर, नुकसान का विवरण एवं मोबाइल नंबर अवश्य उपलब्ध कराएं।सूचना प्राप्त होने के उपरांत बीमा कंपनी द्वारा 10 दिवस के भीतर सर्वेक्षण कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रक्रिया से प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल बीमा दावा भुगतान की कार्रवाई में सहायता मिलेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading