शक्ति के प्रतिष्ठित विकास ट्रेडर्स में 24 नवंबर को हुआ CRI पंप्स एंड मोटर की मैकेनिक मीट का आयोजन,करीब 300 की संख्या में क्षेत्र के प्लंबर रहे मौजूद, कंपनी के नए प्रोडक्ट की दी गई जानकारी, मैकेनिकों ने भी कहा दुनिया की नंबर वन कंपनी है CRI

विकास ट्रेडर्स द्वारा आयोजित मैकेनिक मीट
विकास ट्रेडर्स द्वारा आयोजित मैकेनिक मीट
विकास ट्रेडर्स द्वारा आयोजित मैकेनिक मीट

शक्ति के प्रतिष्ठित विकास ट्रेडर्स में 24 नवंबर को हुआ CRI पंप्स एंड मोटर की मैकेनिक मीट का आयोजन,करीब 300 की संख्या में क्षेत्र के प्लंबर रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में करीब चार दशकों से अपनी सेवाएं देने वाली एवं पूरे अंचल की विश्वसनीय प्रतिष्ठान विकास ट्रेडर्स झूलकदम रोड शक्ति द्वारा 24 नवंबर को दुनिया की प्रतिष्ठित CRI पंप्स एंड मोटर्स कंपनी के मैकेनिक मीट का आयोजन किया गया,इस मैकेनिक मीट में जहां लगभग 300 की संख्या में जिले के विभिन्न स्थानों से प्लंबर मौजूद रहे, तो वहीं इस अवसर पर विकास ट्रेडर्स द्वारा झंकार भवन झुलकदम रोड शक्ति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें CRI पंप्स एंड मोटर्स के शाखा प्रबंधक मिस्टर योगेश नामदेव, सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सौरभ दुबे, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव मिस्टर अभिलाष प्रमुख रूप से मौजूद थे, मैकेनिक मीट के दौरान स्वागत उद्बोधन देते हुए विकास ट्रेडर्स के संचालक विकास अग्रवाल ने बताया कि आज पूरी दुनिया में इस पंप्स एंड मोटर्स ने जहां ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है,तो आज यह सबसे पुरानी कंपनी है, जिसकी बेहतर सेवाओं के चलते आज प्रत्येक स्थान पर अधिकाधिक इस कंपनी के प्रोडक्ट का उपयोग होता है, वही कार्यक्रम में पहुंचे मैकेनिक भाइयों ने भी जहां कंपनी की बेहतर सेवाओ को लेकर अपने सुझाव दिए, तो वहीं उपस्थित मैकेनिक भाइयों ने बताया कि आज CRI पंप्स एंड मोटर्स की बेहतर सेवाएं हैं,तथा उपभोक्ता भी इसी कंपनी के प्रोडक्ट का उपयोग कर रहा है

वही कार्यक्रम में पहुंचे कंपनी के शाखा प्रबंधक मिस्टर योगेश नामदेव ने कहा कि आज सीआरआई कंपनी के प्रोडक्ट उपभोक्ताओं की पहली पसंद है, एवं इस कंपनी ने आज जो ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है,एवं सेवाएं दी हैं निश्चित रूप से आज के इस मैकेनिक मीट में आप सभी की उपस्थिति इस बात को प्रदर्शित करती है कि आप सभी का जुड़ाव एवं सहयोग इस कंपनी के प्रति बना हुआ है, एवं आज इस कंपनी ने समय के हिसाब से जहां अपने उपभोक्ताओं को नवीन तकनीक के एवं लंबे समय तक उपयोग में आने वाले सामानों का उत्पादन किया है, तथा सीआरआई कंपनी की ओर से मैं आप सभी का स्वागत करता हूं एवं विश्वास दिलाता हूं कि यह कंपनी सदैव आपकी आशाओं एवं विश्वास पर खरी उतरेगी इस दौरान कंपनी के अन्य अधिकारियों ने भी मैकेनिक मीटको संबोधित किया

विकास ट्रेडर्स द्वारा आयोजित मैकेनिक मीट
विकास ट्रेडर्स द्वारा आयोजित मैकेनिक मीट
विकास ट्रेडर्स द्वारा आयोजित मैकेनिक मीट

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading