जीएम साहब से मिला बड़ा आश्वासन-रंग लाएगी भाजपा नेताओं की मेहनत-सांसद कमलेश जांगड़े व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने रेल्वे की समस्याओं को लेकर जी.एम. से किया भेट.नैला बलौदा रेल्वे फाटक एवं ट्रेनों की स्टापेज को लेकर सौंपा ज्ञापन. रेलयात्री सुविधाओं में होगा इजाफा. 22 अक्टूबर को बिलासपुर में हुई मुलाकात

रेलवे महाप्रबंधक से चर्चा करते सांसद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष जी
रेलवे महाप्रबंधक से चर्चा करते सांसद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष जी

सांसद कमलेश जांगड़े व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने रेल्वे की समस्याओं को लेकर जी.एम. से किया भेट.नैला बलौदा रेल्वे फाटक एवं ट्रेनों की स्टापेज को लेकर सौंपा ज्ञापन. रेलयात्री सुविधाओं में होगा इजाफा. 22 अक्टूबर को बिलासपुर में हुई मुलाकात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आज दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर जोन में महाप्रबंधक (जी.एम.) श्री तरूण प्रकाश से जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन के बलौदा रेल्वे फाटक पर ओवरब्रीज/अण्डरब्रीज की मांग को लेकर रेल्वे के जी.एम. को ज्ञापन सौंपा तथा उनके साथ एक बैठक किया। इस बैठक में क्षेत्र के जनता की बहुत पुरानी मांग नैला बलौदा रेल्वे मार्ग पर फाटक में आये दिनों लगने वाले जाम से आम नागरिक परेशान है अतः इस रूट पर ओवरब्रीज/अण्डरब्रीज बनाये जाने हेतु क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने द.पू.म. रेल्वे जी.एम. श्री तरूण प्रकाश के साथ उच्च स्तरीय बैठक किया तथा इस संबंध में विस्तार से चर्चा किया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन पर साऊथ बिहार एक्सप्रेस, गोड़वाना एक्सप्रेस, हीराकुण्ड एक्सप्रेस व चाम्पा जंक्शन में गीताजंली एक्सप्रेस का शीघ्र स्टापेज, ठहराव दिये जाने के संबंध में चर्चा किया व ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही नैला के प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर में फुट ओवरब्रीज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, नैला ईस्ट केबिन के पास बड़ी अबादी दर्री पारा एवं अन्य वार्ड के लोग निवासरत है वहां पर आवागमन हेतु सुगम मार्ग व फुट ओवरब्रीज बनाये जाने का सुझाव जी.एम. को बताया। साथ ही जिला मुख्यालय जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन में यात्रियों के लिये उच्च स्तरीय प्रतिक्षालय, लिफ्ट, स्केलेटर, प्लेट फॉर्म नं. 1,2,3 में पर्याप्त शेड व आरामदायक कुर्सी की व्यवस्था, पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था सहित एक नया फुट ओवरब्रीज बनाये जाने का सांसद कमलेश व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने जी.एम. को सुझाव दिया।

इसके साथ ही जांजगीर-नैला स्टेशन से बलौदा की ओर जाने वाली सड़क का नवीनीकरण किये जाने का सुझाव भी दोनों नेताओं ने जी.एम. को दिया। क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े व पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने बिलासपुर जोन के रेल्वे जी.एम. श्री तरूण प्रकाश के साथ विस्तारित बैठक में क्षेत्र व अंचल के रेल्वे स्टेशन अकलतरा, जांजगीर-नैला, चाम्पा, बाराद्वार एवं सक्ती रेल्वे स्टेशनों में यात्रियों के लिये सुविधा बढ़ाये जाने हेतु उन्होंने विस्तार से चर्चा किया। इसके साथ दोनों नेताओं ने नई रेल परियोजना बलौदाबाजार, खरौद-शिवरीनारायण से धर्मजयगढ़ तक जाने वाली नई रेल परियोजनाओं के संदर्भ में अनेक आवश्यक सुझाव जी.एम. को दिये व उस संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। रेल्वे जी.एम. सहित बैठक में उपस्थित सभी उच्च अधिकारियों ने रेल्वे से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुये रेल्वे बोर्ड को शीघ्र भेजे जाने हेतु आश्वथ किया तथा जोनल कार्यालय से संबंधित यात्री सुविधाओं के कार्यो को शीघ्र पूरा किये जाने का आश्वासन दिया। करीब आधे घण्टे से भी अधिक समय तक रेल्वे जी.एम. श्री तरूण प्रकाश व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ यह बैठक सम्पन्न हुई। रेल्वे की विशेष टीम जिला मुख्यालय के जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन सहित जिले व अंचल के अन्य स्टेशनों का शीघ्र निरीक्षण कर इन समस्याओं का निदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। रेल्वे जी.एम. एवं डी.आर.एम. ने इन सभी रेल्वे स्टेशनों का आने वाले समय में दौरा कर निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading