22 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी जिला मुख्यालय शक्ति में कांग्रेस पार्टी- कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल रहेगी मौजूद. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए 10 बिंदुओं का ज्ञापन भी सौंपेगी कांग्रेस पार्टी



22 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगी जिला मुख्यालय शक्ति में कांग्रेस पार्टी- कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल रहेगी मौजूद. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए 10 बिंदुओं का ज्ञापन भी सौंपेगी कांग्रेस पार्टी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर दिन-गुरुवार को दोपहर 3 बजे कचहरी चौक सक्ती में मुख्य निर्वार्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति ने किया है। तथा इसकी सूचना पुलिस थाना शक्ति के थाना प्रभारी को 21 अक्टूबर को दे दी गई है। कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बताया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण में दिनांक 22-10-2026 को दोपहर 3 बजे विश्राम गृह सक्ती से कबहरी चौक सक्ती तक पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से किया जावेगा एवं कचहरी चौक सक्ती में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जायेगा, तथा श्री ज्ञानेश कुमार पर कार्यवाही करने के लिए 10 बिन्दुओं वाला ज्ञापन श्रीमान तहसीलदार सक्ती के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत गणराज्य, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली को सौपा जायेगा। उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल, प्रदेश काग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती के कार्यकारिणी पदाधिकारीगण, मण्डल, सेक्टर, बुथ तथा पंचायत कमेटी के अध्यक्षगण युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित जाति, जनजाति, विभाग पिछड़ा वर्ग विभाग अन्य मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहेगें।





