शक्ति जिले में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी- कलेक्टर जय श्री जैन ने करी खरीदी की तैयारी की प्रारंभिक समीक्षा. जिले में करीब 3 करोड़ की लागत की नई सड़क की मिली स्वीकृति। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा। कलेक्टर मैडम के निर्देश पर चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जिला प्रशासन ने

शक्ति कलेक्टर मैडम की धान खरीदी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक

शक्ति जिले में  नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी- कलेक्टर जय श्री जैन ने करी खरीदी की तैयारी की प्रारंभिक समीक्षा. जिले में करीब 3 करोड़ की लागत की नई सड़क की मिली स्वीकृति। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुविधा। कलेक्टर मैडम के निर्देश पर चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जिला प्रशासन ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एग्रीस्टेक पंजीयन, किसानों के पंजीकृत रकबे तथा धान खरीदी की प्रारंभिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर श्रीमती जैन ने एग्रीस्टेक पंजीयन के अंतर्गत ऐसे किसानों की स्थिति की समीक्षा की, जिनके पंजीकृत रकबे और वास्तविक रकबे में अंतर दिख रहा हो। उन्होंने संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि रकबे में अंतर वाले किसानों की सूची तैयार कर संबंधित समिति कार्यालय, ग्राम पंचायत एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में चस्पा किए जाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को इसकी जानकारी मिल सके और वे समय पर अपने रकबे का मिलान करा सकें।कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि उनके पंजीकृत रकबे और वास्तविक रकबे में किसी भी प्रकार का अंतर या समस्या पाए जाने पर संबंधित समिति को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। इससे निर्धारित समय-सीमा में रकबा मिलान की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी तथा धान खरीदी के दौरान होने वाली संभावित समस्याओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराने के निर्देश भी दिए, ताकि संबंधित किसानों तक सूचना पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को किसानों से डोर टू डोर संपर्क कर रकबे से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेने, वास्तविक रकबे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा किसानों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सहयोग लेने की बात कही।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी से पहले किसानों के रकबे से संबंधित सभी समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी की जा सके। बैठक में धान खरीदी के लिए आवश्यक प्रारंभिक व्यवस्थाओं की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर धान खरीदी कार्य से जुड़े खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सक्ती जिले में 2.40 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 326.04 लाख रुपये की मिली स्वीकृति।जिले के ग्राम ढिमानी से मेनरोड तक होगा सड़क निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

शक्ति -राज्य शासन द्वारा सक्ती जिले में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के ग्राम ढिमानी से मेनरोड तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 326.04 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के अंतर्गत लगभग 2.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से संबंधित ग्रामों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा। ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होने के साथ किसानों को कृषि उपज के परिवहन, विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने के लिए आवश्यक तकनीकी स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया एवं अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। इसके पश्चात नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने से दैनिक जीवन में सहूलियत होगी

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम परसदाखुर्द निवासी मृतक स्व. श्रीमति कोंदी बाई को तालाब के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पुत्री श्रीमती तीजमत कर्ष पति श्री रामेश्वर कर्ष को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

शक्ति -राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डेरागढ़ निवासी मृतक स्व. श्री छेदीलाल केंवट को जहरीले सर्प काटने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के पुत्र श्री शांतिलाल केंवट पिता स्व श्री छेदीलाल केंवट को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading