शक्ति जिले के अमनदूला के सरकारी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी ने.बच्चों को किया मोटिवेट. विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रधान भी रहे मौजूद. शिक्षा अधिकारियों के मोटिवेशन से बच्चों में भी दिखी उत्सुकता





शक्ति जिले के अमनदूला के सरकारी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी ने.बच्चों को किया मोटिवेट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गले की खबर
शक्ति -शक्ति जिले में शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में लगातार शिक्षा विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं।तथा छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की मंशानुरूप जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे क्षेत्र के स्कूलों में लगातार आकस्मिक निरीक्षण के माध्यम से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। तो वहीं 22 अक्टूबर को शक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमनदुला स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ताण्डे , जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. एल प्रधान द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रासायनिक यौगिक के नाम तथा उनके अणु सूत्र लिखने के तरीके बड़े ही सहज ढंग से प्रस्तुत किये। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों से अध्यापन व्यवस्था की जानकारी ली गई तो वहीं शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल में मौजूद बच्चों से भी चर्चा की तथा आने वाली वार्षिक परीक्षाओं में कड़ी मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने हेतु भी प्रोत्साहित किया





