बड़ी खबर-मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए छत्तीसगढ़ के राइस मिलर दीपक मित्तल की ताज होटल में मिली लाश. कमरे में मिलने आई थी युवती। पुलिस ने लिया हिरासत में




बड़ी खबर-मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए छत्तीसगढ़ के राइस मिलर दीपक मित्तल की ताज होटल में मिली लाश. कमरे में मिलने आई थी युवती। पुलिस ने लिया हिरासत में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रायपुर के बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ ताज होटल में मिली है।कमरे में शराब-दवाइयां भी मिलीं है।मिलने आई युवती हिरासत में ली गई है, मार्कफेड बैठक में शामिल होने दीपक मित्तल चंडीगढ़ गए थे।रायपुर के बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली है। मृतक की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। दीपक राइस मिल के मालिक थे, मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। बुधवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया।उधर, पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है।
संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर थे दीपक
दीपक कुमार मित्तल रायपुर की संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। कंपनी उसना चावल, कच्चा चावल, बासमती चावल, फोर्टिफाइड चावल (FRK), दाल और चावल से बनने वाले अन्य उत्पादों का कारोबार करती है। कंपनी के निदेशकों में दीपक कुमार मित्तल, हिमांशु मित्तल और बिजेता देवी मित्तल शामिल हैं।कंपनी की स्थापना मई 1997 में हुई थी। इसका रजिस्टर्ड ऑफिस रायपुर के रामसागरपारा स्थित आदिश्वर कॉम्प्लेक्स में है। वहीं आमासिवनी में फैक्ट्री है। दीपक शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों में शामिल थे। परिवार को बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत की सूचना मिली।
दो दिन पहले होटल में लिया था रूम
पुलिस के मुताबिक, बिजनेसमैन की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले थे। करीब दो दिन पहले सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी रात में होटल में आई। पुलिस इस युवती से पूछताछ कर रही है।वेटर कमरे में पहुंचा तो बेसुध मिले बिजनेसमैनः 21 अक्टूबर को होटल का वेटर कमरे में गया तो दीपक कुमार मित्तल बेसुध मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मार्कफेड की मीटिंग में शामिल होने आए थे चंडीगढ़
दीपक मित्तल पंजाब सरकार की राशन किट के बड़े ठेकेदार बताए जा रहे हैं। उनकी अपनी राइस मिलें भी हैं। वह चंडीगढ़ में मार्कफेड की एक बड़ी मीटिंग में शामिल होने आए थे।
कमरे में शराब और कुछ दवाइयां मिलीं
पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से शराब की बोटलें और कुछ दवाइयां मिली हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब पीने और नशे के ओवरडोज से मौत हुई है, लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगीमामले में होटल ताज का भी बयान सामने आया। होटल के प्रवक्ता ने कहा-इस दुखद घटना से हमें बहुत दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। हम परिवार की मदद कर रहे हैं और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
पुलिस बोली- बिजनेसमैन ने ज्यादा शराब पी, युवती से पूछताछ जारी
पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 के SHO सुदेश कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले ही होटल में आए थे। ड्राइवर उन्हें छोड़कर गए थे। आज सुबह 6 बजे जब होटल रूम में वेटर गया तो दरवाजा खुला था। जैसे ही अंदर गया तो दीपक बेसुध थे। उनकी तबीयत खराब लगी थी।होटल कर्मियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रूम में आई युवती से पूछताछ जारी है।





