आबकारी वृत्त शक्ति एवं जैजैपुर की अवैध महुआ शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई.कार्रवाई से कारोबारियो में दशहत. शक्ति जिले में आबकारी विभाग की लगातार चल रही कार्रवाई

आबकारी वृत्त शक्ति एवं जैजैपुर की अवैध महुआ शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई.कार्रवाई से कारोबारियो में दशहत. शक्ति जिले में आबकारी विभाग की लगातार चल रही कार्रवाई kshititech
आबकारी वृत्त शक्ति की अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई
आबकारी वृत्त शक्ति एवं जैजैपुर की अवैध महुआ शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई.कार्रवाई से कारोबारियो में दशहत. शक्ति जिले में आबकारी विभाग की लगातार चल रही कार्रवाई kshititech
आबकारी वृत्त जैजैपुर की अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई

आबकारी वृत्त शक्ति एवं जैजैपुर की अवैध महुआ शराब कारोबारियो पर बड़ी कार्रवाई.कार्रवाई से कारोबारियो में दशहत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर  
  
शक्ति- सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम हरदी में बड़ी कार्यवाही की गई।
ग्राम हरदी में लगातार बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचने की शिकायत में पहले छद्म खरीददार को भेजकर रंजीत कंवर पिता श्याम लाल कंवर से महुआ शराब की खरीदी कराई गई। महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम द्वारा रंजीत कंवर के घर पर छापामार कार्रवाई में रंजीत कंवर के आधिपत्य से 5 नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ कमलेश , बसंती चौधरी, भारती यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा बुढ़हनपुर और नंदौरखुर्द में अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई
                      
शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/04/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 9 बुढ़हनपुर थाना नगरदा* में समुंद धनुहार पिता पुनीराम उम्र 40 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन एक में 10 लीटर और दूसरे में 7 लीटर कुल 17 लीटर  महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।इसी प्रकार ग्राम नंदौरखुर्द वार्ड नंबर 2 निवासी धनसाय राठौर पिता प्रेमसाय राठौर* के रिहायशी मकान के रसोई घर से एक प्लास्टिक थैला में रखा 40 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200 मिली कुल 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा , बसंती चौधरी और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading