कलेक्टर नूपुर की पाती मीडिया के नाम– मतदान संबंधी खबरों को प्रमुख स्थान देने के लिए मीडिया का आभार– कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना,नूपुर ने विधानसभा चुनाव के संपन्न मतदान पश्चात जताया आभार, नूपुर ने कहा- मतदाताओं को जागरूक करने में मीडिया का रहा अहम योगदान

कलेक्टर नूपुर की पाती मीडिया के नाम-- <em>मतदान संबंधी खबरों को प्रमुख स्थान देने के लिए मीडिया का आभार-- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना,नूपुर ने विधानसभा चुनाव के संपन्न मतदान पश्चात जताया आभार, नूपुर ने कहा- मतदाताओं को जागरूक करने में मीडिया का रहा अहम योगदान</em> kshititech
शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना
कलेक्टर नूपुर की पाती मीडिया के नाम-- <em>मतदान संबंधी खबरों को प्रमुख स्थान देने के लिए मीडिया का आभार-- कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना,नूपुर ने विधानसभा चुनाव के संपन्न मतदान पश्चात जताया आभार, नूपुर ने कहा- मतदाताओं को जागरूक करने में मीडिया का रहा अहम योगदान</em> kshititech
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति

मतदान संबंधी खबरों को प्रमुख स्थान देने के लिए मीडिया का आभार– कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना,नूपुर ने विधानसभा चुनाव के संपन्न मतदान पश्चात जताया आभार, नूपुर ने कहा- मतदाताओं को जागरूक करने में मीडिया का रहा अहम योगदान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ति जिले की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए मतदाताओं, शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक के प्रति आभार जताया है,कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिन रात एक कर मेहनत की है। महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है,जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाती है, परंतु मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक बनाने और उन्हें मतदान केन्द्रों तक स्वर्स्फूत पहुंचकर सजगतापूर्वक वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम सबसे चुनौती भरा होता है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार और जमीनी स्तर पर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसंपर्क विभाग को निर्वाचन संबंधी सही और सटीक जानकारी जिले के मीडिया को उपलब्ध कराने और मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आमजनता तक पहुंचाने व मतदान संबंधी सभी खबरों को प्रमुख स्थान देने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading