जिले की तीनों सीटों पर भाजपा की पैनी नजर– शक्ति जिले में भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू, सिवनी में हुआ मोर्चा/ प्रकोष्ठ के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन,भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा -छत्तीसगढ़ में गैंगवार के रूप में चल रही कांग्रेस की सरकार

जिले की तीनों सीटों पर भाजपा की पैनी नजर-- <em>शक्ति जिले में भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू, सिवनी में हुआ मोर्चा/ प्रकोष्ठ के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन,भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा -छत्तीसगढ़ में गैंगवार के रूप में चल रही कांग्रेस की सरकार</em> kshititech
शक्ति विधानसभा के सिवनी में संपन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठओं का संयुक्त सम्मेलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा

शक्ति जिले में भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू, सिवनी में हुआ मोर्चा/ प्रकोष्ठ के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन,भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा -छत्तीसगढ़ में गैंगवार के रूप में चल रही कांग्रेस की सरकार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-भाजपा सक्ति विधानसभा का विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन ग्राम सिवनी में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोगिता सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूर्ण कर लिया है, इसी क्रम में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास, उज्वला योजना, जल जीवन मिशन के बारे में बताया और राज्य की कांग्रेस सरकार के झूठे वादे व भ्रष्टाचार को भी उजागर किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, शराब घोटाला, रेत घोटाला, कोयला घोटाला जैसे बड़े भ्रष्टाचार के मुद्दे जनता के सामने रखे। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने घर घर संपर्क अभियान, संपर्क से समर्थन जैसे संगठन के कार्यों को पूरी तन्मयता से करने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से जुट जाने की अपील की। कार्यक्रम को अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विद्या सिदार, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री खिलावन साहू ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम प्रभारी उमा राजेंद्र राठौर ने दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी व जिला मंत्री भुवन भास्कर यादव, कृष्ण कुमार देवांगन, हेतराम देवांगन, कमलेश जांगड़े, प्रभाष सिंह, प्रेम पटेल, संतोष राठौर, मनमोहन देवांगन, राजेंद्र राठौर मनचस्थ थे,कार्यक्र के पश्चात बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि गबेल ने किया और सभी अतिथियों और जनता के प्रति आभार भुवन भास्कर यादव ने किया

कांग्रेस की गैंगवार में गरीब मजदूर हो रहे हिंसा के शिकार- विजय शर्मा,किसानों की जमीन कब्जा रहा कांग्रेस का सिंडिकेट,अपनी कलह की खीज छत्तीसगढ़ के गरीब मजदूरों पर उतारे कांग्रेस

सक्ति-भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की गैंगवार का खामियाजा गरीब मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। संगठन की लड़ाई का असर सड़क पर सामने आ रहा है। पद से हटाए जाने पर कांग्रेस नेता रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र कोंडागांव में गुंडागर्दी पर उतर आए,प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की जमीन कब्जाने के एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ में संगठित गिरोह की तरह काम कर रही है। सारे घोटालों में इस सरकार ने संगठित गिरोह की तरह काम किया है। कार्यकर्ताओं को भी लूट की छूट दे रखी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों की जमीन हड़पने में लगे हुए हैं। यह स्थिति बिलासपुर से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में बनी हुई है,प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेसी छत्तीसगढ़ को लूटने में लगे हैं तो दूसरी तरफ स्थिति यह है कि कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई में गरीब मजदूर पिट रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के बीच कांग्रेस के पदाधिकारियों के प्रभार को लेकर जो उठापटक चली, उसका असर यह है कि पद से हटाए जाने से बौखलाए रवि घोष ने एक गरीब मजदूर को चप्पलों से पीट दिया। जिसकी शिकायत लेकर वह कोंडागांव पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचा। कांग्रेस के चंदे उनके अवैध धंधे और धमकियों से त्रस्त हो चुकी है छत्तीसगढ़ की जनता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आपस में जितना चाहे लड़ लें। वे अपने प्रदेश मुख्यालय में अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पहले की तरह प्रदर्शन कर लें लेकिन उन्हें कोई अधिकार नहीं है कि वह अपनी कलह की खीज छत्तीसगढ़ के गरीब मजदूरों पर उतारें। कांग्रेस की महाभारत कांग्रेस के विनाश की ओर बढ़ चुकी है। किसानों की जमीन हड़पने से लेकर रेत, कोयला, शराब, अन्न घोटाले इनके पतन का कारण बन रहे हैं। गरीबों का प्रधानमंत्री आवास छीनना इनके ताबूत की आखिरी कील बन गया है और अब विदाई के वक्त कांग्रेस जो तांडव मचा रही है, उससे त्रस्त जनता इन्हें उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। 6 माह बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की गाजर घास उखड़ जाएगी

जिले की तीनों सीटों पर भाजपा की पैनी नजर-- <em>शक्ति जिले में भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू, सिवनी में हुआ मोर्चा/ प्रकोष्ठ के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन,भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा -छत्तीसगढ़ में गैंगवार के रूप में चल रही कांग्रेस की सरकार</em> kshititech
शक्ति विधानसभा के सिवनी में संपन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठओं का संयुक्त सम्मेलन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading