शादी parichay.com के माध्यम से छल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,शक्ति पुलिस TI लखन पटेल की सक्रियता

शादी parichay.com के माध्यम से छल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,शक्ति पुलिस TI लखन पटेल की सक्रियता kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी

शादी parichay.com के माध्यम से छल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,शक्ति पुलिस TI लखन पटेल की सक्रियता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-दिनांक 1.02.2026 थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)
अपराध क्र. 32/2022 धारा 420,34 भादवि प्रार्थी के वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ को धन अर्जीत करने के उदेश्य से छल करने वाले आरोपी गिरफ्तारआरोपी का नाम:- कन्हैया लाल देवांगन पिता स्व. सुखराम देवांगन उम्र 36 वर्ष साकिन 60/ई सडकसोला वार्ड क्रमांक 55 सेक्टर 02 थाना भटठी जिला दुर्ग (छ०ग०) है,थाना सक्ती पुलिस की कार्यवाहीमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 25.01.2025 को थाना आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के द्वारा संचालित देवांगन रिश्ता मेट्रीमोनी वेबसाईट पर भिलाई स्थित विवाह परिचय डाट काम नाम से संचालित वेबसाईट के मालिक कन्हैया देवांगन एवं रमा देवांगन एवं अन्य के द्वारा प्रार्थी के वेबसाईट पर पोस्ट किये गये वर-वधू संबधी रजिस्टर्ड, बायोडाटा फोटो आई डी प्रूफ , मोबाईल नम्बर को छलपूर्वक लेकर आरोपियों द्वारा अपने वेबसाईट पर प्रोफाईल बनाने तथा दिये मोबाईल नम्बर पर फोन कर वेबसाईड में जुडने हेतु पैसों का डिमाण्ड करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के शीध्र निराकरण करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के कुशल दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण में फरार आरोपी का गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयाय किया जा रहा था जिसका मेमोरंण्डम कथन लेने पर बताया कि वर्ष 2019 से विवाह परिचय डॉट काम के नाम से वेब साईट, खोलकर संचालित करना तथा अपने साथियों के साथ एक राय होकर दिनांक 14.09.2021 एवं उसके बाद भी कई बार सक्ती निवासी योगेश देवांगन के देवांगन रिस्ता डॉट काम के मैट्रीमोनी वेबसाईट पर उसके द्वारा पोस्ट किये वर वधु संबंधी बायोडाटा को लैपटॉप तथा मोबाईल नंबर माध्यम से छलपूर्वक आनलाईन प्राप्त कर अवैध रूप से घन अर्जीत करने के उदेश्य से अपने शादी परिचय डाट काम मे डालकर स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध गवाहो के कथन, जप्ती, मेमोरेण्डम एवं विवेचना के अन्य तथ्यो के आधार पर पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म अजामानतीय होने से न्याायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के अन्य आरोपी फरार है। जिनकी पता तलाश कि जा रही है,उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि राम कुमार रात्रे, एंथोनी एक्का प्र. आर. उमेश साहू आरक्षक जोगेश राठौर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading