टेमर पंचायत को पेयजल समस्या से मुक्त बनाने सरपंच चंद्र कुमार सोने की पहल-गांव के विभिन्न वार्डों में लगवाई सिंटेक्स पानी टंकी ग्रामीणों ने किया सरपंच जी का धन्यवाद


टेमर पंचायत को पेयजल समस्या से मुक्त बनाने सरपंच चंद्र कुमार सोनी की पहल-गांव के विभिन्न वार्डों में लगवाई सिंटेक्स पानी टंकी ग्रामीणों ने किया सरपंच जी का धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-शक्ति विकासखंड से लगे एवं बोरई नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत टेमर में गर्मी के चलते वाटर लेवल डाउन हो जाने के कारण पानी की समस्या विकराल होने लगी है। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने 15 वित योजना अंतर्गत नल जल व्यवस्था के माध्यम से गांव के वार्ड क्रमांक- 20। वार्ड क्रमक्य 11। वार्ड क्रमांक-12। वार्ड क्रमांक- 04।वार्ड क्रमांक- 15 एवं 16 में सिंटेक्स पानी की टंकी स्थापित करवाई है तथा पानी टंकी लगाने के साथ ही जहां पानी के बोर से इसमें पानी भरकर ग्राम वासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाया जाएगा तो वहीं सरपंच जी की पहल का ग्राम वासियों ने स्वागत करते हुए कहा है कि सरपंच द्वारा लगातार ग्राम वासियों की समस्याओं को निराकरण की दिशा में पहल की जा रही है। एवं गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से मुक्ति दिलाना बहुत बड़ा कार्य है। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्र कुमार सोनी की इस पहल में पंचायत के जन प्रतिनिधि उप सरपंच श्रीमती योगिता घनश्याम पटेल। पंचगण-कुलदीप पटेल। शेषनारायण पटेल। राजेंद्र कुम्हार।राम कुमार देवांगन। शिवनारायण पटेल।मृत्युंजय पटेल। योगेश जायसवाल। सूरज बा। मोहन साहू ।जमुना। टकेश्वर पटेल। दुलेश्वर पटेल। तीजराम कुम्हार। हरीश पटेल का प्रमुख योगदान रहा है। एवं गांव में लगातार हो रहे जनकल्याण के कामों में ग्राम वासी भी एकजुट होकर अपना सहयोग दे रहे हैं

