सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी.दुनिया के कई देशों में नहीं काम कर रहे ये दोनों प्लेटफार्म

सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी.दुनिया के कई देशों में नहीं काम कर रहे ये दोनों प्लेटफार्म kshititech

सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी.दुनिया के कई देशों में नहीं काम कर रहे ये दोनों प्लेटफार्म

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -फेसबुक और इंस्टाग्राम आज कई देशों में ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इस ग्लोबल आउटेज के चलते दुनियाभर के कई देशों में यूजर्स इन प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।इंटरनेट सर्विस के आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर में हजारों की संख्या में यूजर्स इस आउटेज को रिपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक इन प्लेटफॉर्म की एप ठीक से लोड नहीं हो रही है। कुछ यूजर्स की फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही है। भारतीय समयानुसार यह समस्या शाम 7 बजे से शुरू हुई।डाउनडिटेक्टर में यूजर्स ने शाम 7 बजे बाद अचानक आउटेज को रिपोर्ट करना शुरू किया। यूजर्स की रिपोर्टों से पता चलता है कि यह समस्या किसी एक देश तक सीमित नहीं है।

दुनियाभर में अलग-अलग देशों के यूजर्स इस आउटेज से प्रभावित हैं। भारत के भी कई यूजर्स को ऐसी ही प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) में भी यूजर्स ऐसी ही प्रॉब्लम रिपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम ठीक से लोड नहीं हो रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि एप में कंटेंट रिफ्रेश नहीं होता है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि वे मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉगइन भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे फीचर्स भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।सबसे दिलचस्प बात है कि ये प्रॉब्लम का शिकार कुछ ही यूजर्स हुए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की वेबसाइट ठीक काम कर रही है। वहीं, मोबाइल एप्स में यूजर्स को लोडिंग और फीड रिफ्रेश होने की दिक्कत आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो यह समस्या मेटा के बैकएंड सिस्टम के चलते हो रही है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें फेसबुक मैसेंजर एप में भी दिक्कत हो रही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading