सक्रिय है हमारे विधायक जी-जिला मुख्यालय में विधायक निधि से होंगे 35 लाख रुपए के नए विकास के काम. विधायक व्यास कश्यप की पहल पर मिली स्वीकृति. विधानसभा लगातार विकास के मामले में प्रदेश में अग्रणी


जिला मुख्यालय में विधायक निधि से होंगे 35 लाख रुपए के नए विकास के काम. विधायक व्यास कश्यप की पहल पर मिली स्वीकृति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर जांजगीर-नैला में 35 लाख रुपये के विकास कार्य की नई स्वीकृति मिली है एवं क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला क्षेत्र में कुल 35 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। ये सभी कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किए गए हैं।जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत, तहसील कार्यालय जांजगीर परिसर में आम नागरिकों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं वार्ड क्रमांक 22 में विदेशी मदिरा दुकान के पीछे मछुआरा समाज के लोगों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे समाज के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए स्थायी भवन उपलब्ध हो सकेगा।इसके अतिरिक्त केरा रोड स्थित बैरिस्टर छेदीलाल भवन में अहाता निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य से भवन परिसर की सुविधाओं में विस्तार होगा तथा विभिन्न आयोजनों के संचालन में सहूलियत मिलेगी।विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के सभी वर्गों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि का उपयोग जनहित एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधे लाभ मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वीकृत विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

