बनना था सीएम, बना दिया डिप्टी सीएम– कांग्रेस ने किया टी एस बाबा का अपमान – अंकित अग्रवाल,सक्ति के भाजपा नेता अंकित अग्रवाल का प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर तीखा बयान, अंकित ने कहा–सिंहदेव ने पंचायत मंत्रालय छोड़ते समय राज्य सरकार पर दागे थे कार्यों को लेकर विभिन्न सवाल

बनना था सीएम, बना दिया डिप्टी सीएम-- <em>कांग्रेस ने किया टी एस बाबा का अपमान - अंकित अग्रवाल,सक्ति के भाजपा नेता अंकित अग्रवाल का प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर तीखा बयान</em>, अंकित ने कहा--सिंहदेव ने पंचायत मंत्रालय छोड़ते समय राज्य सरकार पर दागे थे कार्यों को लेकर विभिन्न सवाल kshititech
भारतीय जनता युवा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित अग्रवाल

कांग्रेस ने किया टी एस बाबा का अपमान – अंकित अग्रवाल,सक्ति के भाजपा नेता अंकित अग्रवाल का प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर तीखा बयान

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता अंकित अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस ने हमेशा छल किया है। उन्हें पहले तो सीएम बनाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन पूरे पांच साल उनके सम्मान की अनदेखी की गयी और जब चुनाव सिर पर है और कांग्रेस पराजय के रास्ते पर है तब उन्हें डिप्टी,बनाया है।देखा जाय तो यह एक प्रकार से चुनावी प्रलोभन है अंकित अग्रवाल ने कहा कि 16 अगस्त, 2022 को टीएस बाबा ने पंचायत एवं ग्रामीण मंत्रालय छोड़ दिया। मंत्रालय छोड़ने का कारण जनघोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करना और आवासविहीन लोगों को आवास नहीं मिलना बताया। मुख्यमंत्री को चार पन्नों का एक पत्र भी लिखा था। इस दौरान ढाई- ढाई साल के सीएम पद का मुद्दा जमकर उछला और शक्ति प्रदर्शन जैसी स्थिति भी बनी,कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छला तो है ही, अपने ही नेता को छलने का उसका इतिहास भी रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading