30 अगस्त को राजधानी रायपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान.छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने किया है सम्मान समारोह का आयोजन




30 अगस्त को राजधानी रायपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान.छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने किया है सम्मान समारोह का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -30 अगस्त 2026 दिन-रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने प्रदेश भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया है। उपरोक्त आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा श्रीमती ममता साहू के मार्गदर्शन में किया गया है जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विष्णु देव साय जी माननीय मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षताडॉ. रमन सिंह जी माननीय विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तोखन साहू जीमाननीय केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री। श्री अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन।श्री रामविचार नेताम जी
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी।श्री गजेंद्र यादव जी।श्री राजेश अग्रवाल जी।श्री केदार कश्यप जी।श्री लखन लाल देवांगन जी।श्री दयालदास बघेल जी। श्री टंक राम वर्मा जी।श्री ओ.पी. चौधरी जी।श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी।श्री खुशवंत साहेब जी।राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी।श्री बृजमोहन अग्रवाल जी।श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी।श्री राजेश मूणत जी।श्री मोतीलाल साहू जी।श्री पुरन्दर मिश्रा जी।श्रीमती मीनल चौबे जी।श्री सुनील सोनी जी।डॉ. निरेंद्र साहू जी एवं राज्य के सम्मानीय सांसद गण, विधायक गण, महापौर गण, निगम, आयोग, मंडल, बोर्ड के अध्यक्ष गण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। यह आयोजन दिनांक: 30 अगस्त 2026, रविवार, समयः सुबह 11:00 बजे स्थानः अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, जेल रोड, रायपुर (छ.ग.) में होगा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू।सचिव रमेश कुमार साहू छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग एवं सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया। श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव। सुश्री दीपिका शोरी। एवं श्रीमती ओजस्वी मण्डावी ने सभी सम्माननीय जनों को पहुंचने का आग्रह किया है







