पोता गांव की बिटिया नूपुर गबेल ने राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर -17 में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व. तीसरे स्थान पर रही नूपुर. राज्य खेल अलंकरण समारोह में हुई सम्मानित




पोता गांव की बिटिया नूपुर गबेल ने राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर -17 में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व. तीसरे स्थान पर रही नूपुर. राज्य खेल अलंकरण समारोह में हुई सम्मानित
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 मैं शक्ति जिले के ग्राम पोता, तहसील मालखरौदा, की होनहार बेटी नूपुर गबेल ने राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-17) में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।नूपुर के8 इस शानदार उपलब्धि के लिए 29 अगस्त 2026, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में उन्हें सम्मानित किया गया तथा ₹15,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।नूपुर की इस उपलब्धि पर उनके पिता संदीप कुमार गबेल एवं माता डॉ. कुसुम लता गबेल, ग्राम पोता, तहसील मालखरौदा, जिला सक्ती ने भी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। तथा नूपुर के परिवार जनों ने कहा है कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि में उनके विद्यालय की कोच सपना मैडम का योगदान भी सराहनीय है। गबेल समाज के बंधुओ ने भी नूपुर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि
ईश्वर करे वे आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर अपने परिवार, ग्राम, जिला सक्ती एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहें।







