सख्त हुआ विद्युत विभाग। 20 टीम का हुआ गठन-शक्ति में विद्युत मंडल ने बकायादार बिजली बिल उपभोक्ताओ के कांटे बिजली कनेक्शन। 210 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन।विभाग ने कहा- समय पर करें बिल का भुगतान। कार्रवाई जारी रहेगी. 153 बकायदारों से वसूली गई 63 लाख रुपए की राशि




शक्ति में विद्युत मंडल ने बकायादार बिजली बिल उपभोक्ताओ के कांटे बिजली कनेक्शन। 210 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन।विभाग ने कहा- समय पर करें बिल का भुगतान। कार्रवाई जारी रहेगी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड द्वारा शक्ति संभाग में बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है तथा विद्युत मंडल द्वारा समय-समय पर विद्युत उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने का आग्रह किया जाता है। किंतु इसके बावजूद संभाग में सैकड़ो बकायादार है जिन्होंने बिजली बिल जमा नहीं हुए हैं। जिसे लेकर 29 अगस्त को विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता श्री मनीष तनेजा के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के नेतृत्व में तथा कार्यपालन अभियंता अजय कुमार भारद्वाज के कुशल निर्देशन में सक्ती संभाग में वृत्त स्तर पर मास डिस्कनेक्शन किया गया । जिसमें पूरे सर्कल के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं से साथ कुल 20 टीम का गठन किया गया। कुल 210 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया जिसकी राशि 75.54 लाख थी। कुल 153 उपभोक्ताओं से 62.53 लाख की बकाया राशि वसूली की गई ।यह कार्यवाही सक्ती उप संभाग एवं बाराद्वार उपसंभाग में किया गया जिसमें पूरे सर्कल के कनिष्ठ और सहायक अभियंता उपस्थित थे। विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी अतः सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया राशि का भुगतान तुरंत करवा दें







