श्री बांके बिहारी मंदिर में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महापर्व.संध्या में सुश्री रेनू एवं टीम, रात्रि में भजन सम्राट श्री कैलाश सोनी एवं टीम देंगे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी

श्री बांके बिहारी मंदिर में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महापर्व.संध्या में सुश्री रेनू एवं टीम, रात्रि में भजन सम्राट श्री कैलाश सोनी एवं टीम देंगे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी kshititech

श्री बांके बिहारी मंदिर में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महापर्व.संध्या में सुश्री रेनू एवं टीम, रात्रि में भजन सम्राट श्री कैलाश सोनी एवं टीम देंगे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर.

शक्ति -श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट, नया पारा, रायपुर द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी महापर्व का भव्य आयोजन शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। वर्ष 1870 में स्थापित एवं वर्ष 2026 में नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित होने वाला यह जन्माष्टमी महापर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर अशोक सियाराम अग्रवाल रायपुर में बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक दूध अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। दोपहर 3:00 बजे से भजनामृत कार्यक्रम में भजन गायिका सुश्री रेणु एवं टीम द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।संध्या 7:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन सम्राट श्री कैलाश सोनी एवं टीम भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।जन्माष्टमी महापर्व का मुख्य आकर्षण रात्रि 12:01 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। इस अवसर पर विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री बांके बिहारी की सेवा, भजनों का आनंद एवं दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें और जन्माष्टमी के इस पावन अवसर को भक्तिभाव से मनाएं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading