30 अगस्त की सुबह शक्ति जिले के खिलाड़ी हुए दुर्ग रवाना। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी एवं सहायक क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन में लहराएंगे शक्ति जिले का परचम. शक्ति जिले के खिलाड़ियों को मिल रहा लगातार प्रोत्साहन. राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

शक्ति जिले के खिलाड़ी दुर्ग के लिए हुए रवाना

शक्ति जिले के खिलाड़ी हुए दुर्ग रवाना।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल। जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी एवं सहायक क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन में लहराएंगे शक्ति जिले का परचम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु सक्ति जिले की ओर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करारी ड के छात्र दुर्ग के लिए रवाना हो गए है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शक्ति जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज के कुशल निर्देशन एवं प्राचार्य किरारी ड फिरत कपूर कुर्रे के भरपूर सहयोग एवं शक्ति जिले के समस्त ब्यायाम शिक्षक साथियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शक्ति जिले से लॉन टेनिस में लगभग सभी आयु वर्ग में जोन लेवल टूर्नामेंट में फाइनल में जीत कर अंडर 14 में 6 प्रतिभागी अंडर 17 में 5 प्रतिभागी एवं अंडर 19 में 5 कुल 16 प्रतिभागियों का चयन दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला शिक्षा विभाग एवं क्रीड़ा विभाग ने समस्त विद्यार्थियों को राज्य स्त्री प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading