शक्ति में केंद्रीय मंत्री– केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह 11 जून को वृहद संपर्क अभियान में पहुंचेंगे शक्ति, विधानसभा चुनाव जीतने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देंगे लाभार्थियों को जानकारी, ग्राम-गढ़गोढ़ी में होगा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

<em>शक्ति में केंद्रीय मंत्री-- केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह 11 जून को वृहद संपर्क अभियान में पहुंचेंगे शक्ति, विधानसभा चुनाव जीतने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देंगे लाभार्थियों को जानकारी, ग्राम-गढ़गोढ़ी में होगा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन</em> kshititech
भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

शक्ति में केंद्रीय मंत्री– केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह 11 जून को वृहद संपर्क अभियान में पहुंचेंगे शक्ति, विधानसभा चुनाव जीतने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देंगे लाभार्थियों को जानकारी, ग्राम-गढ़गोढ़ी में होगा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी है, तथा भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर जहां वृहद संपर्क अभियान का शुरुआत कर केंद्रीय मंत्रियों एवं बड़े नेताओं को 1-1 मंडल तथा बूथ की जवाबदारी दी है, तो वहीं नवगठित शक्ति जिले के शक्ति विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़गोढ़ी में 11 जून को सुबह 10:30 बजे भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते क्षेत्र के लाभार्थियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे, भारतीय जनता पार्टी सक्ति जिले ने इस वृहद संपर्क अभियान में जहां पूरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है, तो वहीं प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति विधानसभा क्षेत्र में निवासरत राष्ट्रीय,प्रदेश, जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य,सभी मोर्चा/ प्रकोष्ठओं के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य,शक्ति केंद्र के प्रभारी/ संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लाभार्थियों को भी सूची के आधार पर आमंत्रित किया गया है, तथा भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को इस वृहद संपर्क अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह भी किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading