शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब एवं सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दी जा रही कृमिनाशक दवा. स्कूलों में भी स्वयं पहुंची सीएमएचओ मैडम

शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब एवं सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दी जा रही कृमिनाशक दवा. स्कूलों में भी स्वयं पहुंची सीएमएचओ मैडम kshititech
सीएमएचओ मैडम स्कूलों में बच्चों को जानकारी देते हुए
शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब एवं सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दी जा रही कृमिनाशक दवा. स्कूलों में भी स्वयं पहुंची सीएमएचओ मैडम kshititech
स्कूल में पहुंची शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी

शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब एवं सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दी जा रही कृमिनाशक दवा. स्कूलों में भी स्वयं पहुंची सीएमएचओ मैडम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

  शक्ति -राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम का सेवन कराया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के सभी विकासखंडों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से लक्षित आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निर्धारित मात्रा में कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जा रहा है। 1 से 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम की आधी गोली चूरा कर पानी के साथ दी जाएगी। 2 से 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों को एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम एक गोली चूरा कर पानी के साथ तथा 3 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एलबेंडाजोल 400 मिलीग्राम की एक गोली चबाकर खिलाई जाएगी। दवा का सेवन भोजन के बाद कराया जाना है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में पेट के कृमि संक्रमण को नियंत्रित करना, एनीमिया एवं कुपोषण की स्थिति में सुधार लाना, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना तथा उनकी स्कूल उपस्थिति एवं सीखने की क्षमता में वृद्धि करना है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन सहित संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय एवं सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा तथा इसकी रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त 2026 को कृमिनाशक दवा का सेवन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के दौरान दवा खिलाई जाएगी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान एलबेंडाजोल की निर्धारित खुराक अवश्य दिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading