शक्ति जिले में मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिले में कीटनाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता अभियान. कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में चला अभियान. मलेरिया विभाग की टीम शहरी क्षेत्र में भी लोगों को कर रही जागरूक

शक्ति जिले में मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिले में कीटनाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता अभियान. कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में चला अभियान. मलेरिया विभाग की टीम शहरी क्षेत्र में भी लोगों को कर रही जागरूक kshititech
शक्ति जिले में चालू हुआ मलेरिया रोधी अभियान

शक्ति जिले में मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिले में कीटनाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता अभियान. कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में चला अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

  शक्ति -राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में मलेरिया रोधी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी विकासखंडों में मलेरिया रोधी कीटनाशक का छिड़काव किया गया। साथ ही मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं। वर्षा ऋतु के दौरान मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ने से मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जिले में वर्तमान में मलेरिया का कोई विशेष प्रकोप नहीं है, फिर भी रोकथाम एवं बचाव की दृष्टि से स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व तैयारी के रूप में कीटनाशक छिड़काव, मलेरिया जांच, निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि वर्षा ऋतु में मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मलेरिया की रोकथाम मे आमजन की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें तथा बुखार आने पर स्वयं से दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मलेरिया की जांच एवं आवश्यक उपचार कराएं। समय पर जांच एवं उपचार से मलेरिया को गंभीर होने से रोका जा सकता है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मैदानी टीमों द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पानी का ठहराव समाप्त करने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा मच्छरदानी के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, मलेरिया कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक, मलेरिया कार्यकर्ता, मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों में सहयोग करें तथा बुखार अथवा मलेरिया के लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading