वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नारायण प्रसाद शर्मा की श्रद्धांजलि सभा कल 19 दिसंबर को हटरी धर्मशाला शक्ति में, भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पूज्य ताऊ जी थे स्वर्गीय नारायण शर्मा जी

वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नारायण प्रसाद शर्मा की श्रद्धांजलि सभा कल 19 दिसंबर को हटरी धर्मशाला शक्ति में, भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पूज्य ताऊ जी थे स्वर्गीय नारायण शर्मा जी kshititech
19 दिसंबर को शक्ति में होगी स्वर्गीय नारायण प्रसाद शर्मा की श्रद्धांजलि सभा

वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नारायण प्रसाद शर्मा की श्रद्धांजलि सभा कल 19 दिसंबर को हटरी धर्मशाला शक्ति में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी रेस्टोरेंट के संचालक एवं भाजपा शक्ति नगर मंडल तथा सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति के पूर्व अध्यक्ष पंडित नारायण प्रसाद शर्मा का विगत दिनांक- 5 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था,जिनकी श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम कल दिनांक- 19 दिसंबर 2025 दिन- शुक्रवार को दोपहर 3:00 से हटरी धर्मशाला शक्ति में आयोजित किया गया है, भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित शर्मा परिवार शक्ति ने समस्त स्नेही स्वजनों से इस अवसर पर पधार कर परम श्रद्धेय पंडित नारायण प्रसाद शर्मा जी को अपनी पुष्पांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है

पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित नारायण शर्मा के निधन पर भाजपा नगर मंडल शक्ति, भाजपा जिला शक्ति, सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति सहित विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पश्चात अपनी श्रद्धांजलि दी है, तथा पंडित नारायण प्रसाद शर्मा मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्ति थे, एवं वे भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लगभग 4 दशकों तक सक्रिय रूप से कार्य करते रहे एवं भाजपा के विभिन्न पदों पर आसीन थे तथा वर्तमान में पंडित नारायण प्रसाद शर्मा के भतीजे एवं शक्ति शहर के प्रतिष्ठित मारवाड़ी रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक शर्मा भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading