सक्ती के अग्रणी महाविद्यालय में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस. क्रांति कुमार कॉलेज पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सबसे सक्रिय महाविद्यालय के रूप में रखता है अपना स्थान

क्रांति कॉलेज कुमार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम

सक्ती के अग्रणी महाविद्यालय में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में राजनीति विज्ञान विभाग के सफल निर्देशन में संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। मंचस्थ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री अजय कुमार देवांगन जी ने की। डॉ. महेन्द्र कुमार यादव, राजनीति विज्ञान विभाग ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के इतिहास पर चर्चा करते हुए उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। डॉ. टी. पी. टडंन, हिन्दी विभाग ने संयुक्त राष्ट्र संघ के 51 सदस्य देशों और उसमें भारत की भूमिका के विषय में चर्चा की। जन्तु विज्ञान विभाग से श्री यज्ञ चरण राठिया ने वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और उसमें सुधार की आवश्यकता जताई। श्री अविनाश चौहान, वाणिज्य विभाग ने विश्व शांति, सुरक्षा और समानता के लिए कार्यरत संयुक्त राष्ट्र संघ में हम नागरिकों की भूमिका के विषय में जानकारी देते हुए हमारे सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व का बोध कराया। भौतिकशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती हेमपुष्पा चन्द्रा ने परमाणु ऊर्जा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि परमाणु विस्फोट का पर्यावरण सहित मानव जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अजय कुमार देवांगन जी ने कार्यक्रम में आये विचारों का विश्लेषण करते हुए विभाग तथा विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों में सीमा साहू, ज्योति पटेल द्वारा रंगोली तथा देवेन्द्री केंवट, गायत्री साहू द्वारा चित्रकला, कौशिल्या जायसवाल, देव प्रसाद पटेल, ममता सिदार, ज्योति भारद्वाज, वीर सिंह, मानसी धारिया द्वारा भाषण प्रस्तुत कर संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यो पर प्रकाश डाला गया। किशन राठौर, शेखर, गोपी, सूरज चौहान ने कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष श्री ललित कुमार सिंह सहित डॉ. विद्या रायसागर, श्रीमती पल्लवी प्रधान, श्रीमती सविता चन्द्रा, श्रीमती सीमा साहू, सुश्री देवकी उरांव, डॉ. हरिशंकर प्रसाद रजक, श्री जी. एस. मैत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति कुशवाहा हिन्दी विभाग ने किया। डॉ. महेन्द्र कुमार यादव जी ने विभाग की ओर से आभार ज्ञापन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. पी. पाटले, सहित सहायक प्राध्यापक डॉ. शकुन्तला राज गोड़ रसायन शास्त्र विभाग, श्री सोमेश कुमार घितोड़े गणित विभाग, श्रीमती रितु पटेल वनस्पति शास्त्र विभाग ने राजनीति विज्ञान विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading