शक्ति के मां दुर्गा उत्सव समिति के लकी ड्रा की पहली विजेता बनी फगुरम की आध्या अग्रवाल तो वहीं द्वितीय विजेता रहे श्री साहू जी। 23 अक्टूबर को 81 इनामो के लिए हुआ ड्रा. मां दुर्गा उत्सव समिति ने 26 वे वर्ष का किया था आयोजन. श्री श्याम आशियाना यूट्यूब पर हुआ लाइव प्रसारण




शक्ति के मां दुर्गा उत्सव समिति के लकी ड्रा की पहली विजेता बनी फगुरम की आध्या अग्रवाल तो वहीं द्वितीय विजेता रहे श्री साहू जी। 23 अक्टूबर को 81 इनामो के लिए हुआ ड्रा. मां दुर्गा उत्सव समिति ने 26 वे वर्ष का किया था आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में बाजार चौक की महारानी मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भाग्यशाली लकी ड्रा का कूपन निकाला गया। इस कार्यक्रम में जहां सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे तो वही इस ड्रॉ की प्रथम विजेता फगुरम की आध्या अग्रवाल रही जिन्हें होंडा शाइन मोटरसाइकिल प्रदान किया गया तो वहीं द्वितीय विजेता इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के श्री साहू जी रहे तो वही मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कुल 81 पुरस्कार रखे गए थे। जिसमें 41 सांत्वना पुरस्कार एवं 40 अन्य पुरस्कार थे। जिसमें प्रमुख रूप से रेफ्रिजरेटर। वॉशिंग मशीन। 32 इंच एलइडी टीवी। माइक्रोवेव ओवन। साइकिल। फ्रूट जूसर। मिक्सर ग्राइंडर। होम थिएटर ।इंडक्शन। आयरन। डिनर सेट। शामिल थे।
रील क्रेटर को भी किया गया सम्मानित
तथा इसके अलावा समिति द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान रील बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें जिले तथा अन्य जिलों के रील क्रेटर ने बहुत ही सुंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें सर्वाधिक रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर ढाई लाख व्यूअर बनाने वाले सकरेली बाराद्वार के क्रेटर को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किया गया साथ ही सभी रील क्रेटर को प्रमाण पत्र एवं उपहार दिया गया तो वहीं प्रथम द्वितीय तृतीय विजेता को 3100 रुपए।2100 रुपए एवं 1100 रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
प्रायोजकों के सहयोग से संपन्न हुआ भाग्यशाली ड्रॉ
साथ ही मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित लकी ड्रा के प्रायोजक मां महामाया ज्वेलर्स. मां दुर्गा होंडा. अंकित अग्रवाल कालू शेट्टी.किसान बीज भंडार। पापा ढाबा एवं पापा लोन। भरत क्लॉथ स्टोर। आशीष लोहा गोदाम। श्री वंदना। ओम शारदा प्लाई। विष्णु इलेक्ट्रिकल्स। पुष्पा ट्रेडर्स। श्रद्धा सेल्स एवं विकास जनरल प्रमुख थे
तथा समिति की ओर से लकी ड्रा के बाद सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया तथा जिन विजेताओं के इनाम निकले हैं और जो वहां नहीं पहुंच पाए थे वे समिति के सदस्यों से अपने इनाम प्राप्त कर सकेंगे। तो वहीं पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मां दुर्गा उत्सव समिति के सभी ऊर्जावान सदस्यों का योगदान रहा एवं मां दुर्गा उत्सव समिति का यह 26 वाँ वर्ष था। जो की बहुत ही भव्य रूप से संपन्न हुआ एवं इस वर्ष केदारनाथ धाम की शक्ल में माता के पंडाल का निर्माण किया गया था





