सरस्वती शिशु मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन-चुनाव अधिकारी चंद्र किशोर श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित की गई थी बैठक. सरस्वती शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार विधिवत होती है निर्वाचन की प्रक्रिया




सरस्वती शिशु मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन-चुनाव अधिकारी चंद्र किशोर श्रीवास्तव की उपस्थिति में आयोजित की गई थी बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति प्रबन्ध कार्यकारिणी का पुनर्गठन के लिए सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रतिनिधि चुनाव अधिकारी श्री चंद्र किशोर श्रीवास्तव सचिव वनांचल सेवा न्यास छत्तीसगढ़ एवं कीर्ति कुमार अग्रवाल विभाग प्रमुख एवं विभाग समन्वयक मनहरण लाल राठौर की स्थिति में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें उपस्थित निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य गणों का चयन किया गया।अध्यक्ष -श्री शिवकुमार चौहान उपाध्यक्ष -मनोज श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष -राजेश अवस्थी सचिव- बिहारी लाल नवलानी सह सचिव-अरविंद पांडे सदस्य – श्री कौशल सिंह राज संतोष कुमार श्रीवास, जयपाल विनायक,रवि सोनी श्रीमती मंजू जायसवाल, संस्थान प्रतिनिधि मनहरण लाल राठौर, पदेन सदस्य प्राचार्य चूड़ामणि साहू, चुनाव अधिकारी श्री चंद्र किशोर श्रीवास्तव जी ने पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया, चुनाव के समापन पर चुनाव अधिकारी एवं पदाधिकारी एवं सदस्य गणों का आभार ज्ञापित करते हुए प्राचार्य श्री चूड़ामणि साहू जी द्वारा शांति मंत्र के साथ संपन्न हुआ





