जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल हुए ऑल इंडिया फेडरेशन कप कराते 2026 के उद्घाटन समारोह में. श्री शर्मा ने कहा- आत्म सुरक्षा के लिए कराते सबसे जरूरी. आयोजन समिति ने किया आयुष शर्मा का स्वागत सम्मान. देश के विभिन्न राज्यों से कराटे खिलाड़ियों ने करी सहभागिता

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा
ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का उद्घाटन समारोह
आयुष शर्मा का सम्मान सम्मान करते हुए आयोजन समिति के सदस्य

जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल हुए ऑल इंडिया फेडरेशन कप कराते 2026 के उद्घाटन समारोह में. श्री शर्मा ने कहा- आत्म सुरक्षा के लिए कराते सबसे जरूरी. आयोजन समिति ने किया आयुष शर्मा का स्वागत सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला पंचायत शक्ति के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय शक्ति के पंडित दीनदयाल इनडोर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 कराते के उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा उद्घाटन समारोह में शक्ति जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। तथा कहा कि जिला मुख्यालय शक्ति में कराते के ऐसे आयोजनों से जहां बच्चों को अपनी आत्म सुरक्षा की दिशा में एक नए आयाम सीखने को मिल रहे हैं। तो वहीं आज पंडित दीनदयाल बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम शक्ति, में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूं एवं यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, अनुशासन सीखने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

कराते के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया आयोग शर्मा ने

जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प की भावना विकसित होती है। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करें, यही मंगलकामना है। एवं हमें नियमित रूप से अपने जीवन में खेल को महत्व देना चाहिए तथा खेल चाहे जो भी हो सभी खेलों का अपना एक अलग महत्व होता है

जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भी किया खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पुलिस शक्ति के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने भी देश के विभिन्न राज्यों से आए कराते के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की शक्ति जिले में ऐसे आयोजन से जहां बच्चों को कराटे सीखने का अवसर मिल रहा है तो वही जीवन में विद्यार्थियों को सभी प्रकार के खेलों में सतत अपनी सहभागिता करनी चाहिए

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा
24 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह
24 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह
उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करते कराते के खिलाड़ी
उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करते कराते के खिलाड़ी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading