शक्ति जिले में शिक्षा विभाग ने 24 अक्टूबर को आयोजित की बैठक- उत्कृष्ट परीक्षा परिणामो को लेकर जिले के प्राचार्य एवं व्याख्याताओ को दिए गए निर्देश. जिला पंचायत के सीईओ वासु जैन। जिला शिक्षा अधिकारी विजय हांडे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल रहे मौजूद। कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देशन में आयोजित थी बैठक





शक्ति जिले में शिक्षा विभाग ने 24 अक्टूबर को आयोजित की बैठक- उत्कृष्ट परीक्षा परिणामो को लेकर जिले के प्राचार्य एवं व्याख्याताओ को दिए गए निर्देश. जिला पंचायत के सीईओ वासु जैन। जिला शिक्षा अधिकारी विजय हांडे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल रहे मौजूद। कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देशन में आयोजित थी बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -24 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति द्वारा कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देश पर शक्ति जिले के शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं व्याख्याताओ की बैठक गूगल मीट के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने सभी शिक्षा अधिकारियों को आने वाली बोर्ड परीक्षाओं एवं वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणामो के लिए अपने-अपने विद्यालयों में कार्य करने तथा विद्यालयों में स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा- उत्कृष्ट परीक्षा परिणामो से ही शक्ति जिले की पहचान
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विजय हांडे ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगातार स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बोर्ड परीक्षाओं एवं वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को लेकर निर्देशित किया जा रहा है। तथा प्रत्येक शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य इस विषय को लेकर गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करें एवं शक्ति जिले में शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए काम करें। एवं जिले के सरकारी स्कूलों में लगातार निरीक्षण के दौरान भी इसी बात को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं
प्राचार्य से भी मांगे गए सुझाव
बैठक के दौरान गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल बैठक में जुड़े शिक्षा विभाग के प्राचार्य एवं व्याख्याताओ से सुझाव भी लिए गए तथा उनके सुझावों को सूचीबद्ध कर आने वाले समय में इस पर अमल करने की भी बात कही गई वहीं पूरी बैठक का संचालन सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने करते हुए बैठक के विषय पर प्रकाश डाला तथा गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों का परिचय कराते हुए बैठक के माध्यम से दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की बात कही





