प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का होता है व्यक्तित्व का विकास – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल. चंदेल ने कहा- प्रत्येक कार्यकर्ता में होनी चाहिए सीखने की ऐसी लक. तेंदुआ शिवरीनारायण के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे चंदेल. राम मिलेंगे आश्रम में था भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का होता है व्यक्तित्व का विकास - पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल. चंदेल ने कहा- प्रत्येक कार्यकर्ता में होनी चाहिए सीखने की ऐसी लक. तेंदुआ शिवरीनारायण के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे चंदेल. राम मिलेंगे आश्रम में था भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम kshititech
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते नारायण चंदेल

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का होता है व्यक्तित्व का विकास – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल. चंदेल ने कहा- प्रत्येक कार्यकर्ता में होनी चाहिए सीखने की ऐसी लक. तेंदुआ शिवरीनारायण के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे चंदेल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने ग्राम तेंदुवा (शिवरीनारायण) के राम मिलेंगे आश्रम में जांजगीर-चाम्पा जिला भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रशिक्षण से हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है, हमे नई जानकारियां प्राप्त होती है, बौद्धिक क्षमता का विकास होता है अतः हर भाजपा कार्यकर्ता व सभी लोगों के लिये प्रशिक्षण व कार्यशाला बहुउपयोगी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने प्रशिक्षण में अपने विषय को रखते हुये कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता का समाज के लिये एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है इस लिये हमारे व्यक्तित्व के विकास के साथ ही हमारा आचरण, व्यवहार, कार्यशैली व अपने दायित्व इन सब कार्यो के सही तरीके से संचालन के लिये प्रशिक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि जिम्मेदार कार्यकर्ता की कार्यशैली कैसी होनी चाहिये, हम नये कार्यकर्ताओं का निर्माण कैसे करे, नवीन कार्यकर्ताओं को हम वैचारिक रूप से कैसे दक्ष करें।

श्री चंदेल ने कहा कि भाजपा एक मिशन को लेकर राजनीति करती है, हम सब लोग एक उद्देश्य व विचारधारा को लेकर राजनीति में आये है, हम सब के लिये देश प्रथम है। हम सभी कार्यकर्ताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी बाजपेयी जी सहित जितने भी हमारे दल के आदर्श रहे है जिन्होंने अपना पूरा जीवन व जवानी इस पार्टी को समर्पित किया है एैसे सभी लोगों के जीवनी को पढ़ने की आवश्यकता है। पार्टी ने जो भी दायित्व हमें दिया है चाहे संगठन का हो या एक जनप्रतिनिधी के रूप में हो हर समय हमारे व्यक्तित्व व कार्यशैली में कार्यकर्ता का भाव स्पष्ट रूप से दिखना चाहिये.श्री चंदेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि हम सब लोगों को सरलता, सहजता, विनम्रता, सेवाभाव व अपने ध्येय के प्रति समर्पण, नेतृत्व में विश्वास, सभी से स्नेह पूर्वक व्यवहार, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, निरंतर प्रवास, संपर्क व संवाद यह हमारी कार्यशैली का अहम हिस्सा होना चाहिये। उन्होेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली अन्य राजनैतिक दलो से भिन्न है, हम प्रतिदिन काम करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता है, भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारा सौभाग्य है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता व निर्वाचित जनप्रतिनिधि है। श्री चंदेल ने कहा कि हम सब लोगों को टीम वर्ग के साथ काम करना है, सामूहिकता के साथ निर्णय लेना है, हम सभी लोगों को मिलकर भाजपा को और अधिक मजबूत, सशक्त व सर्वस्पर्शी बनाना है। पं. दीनदायाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो बात हम सब लोगों को कहा है मजबूत भारत के लिये मजबूत भाजपा की आवश्यकता है अतः पार्टी को और मजबूत बनाने के लिये हम सब लोगों को समन्वित व सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

इस सत्र् की अध्यक्षता पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता छतराम देवांगन ने किया। विषय के प्रस्तुतिकरण के पश्चात् मंच पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का स्थानीय उत्पाद से आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, वर्ग प्रभारी रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, महामंत्री द्वय श्रीमती नंदनी राजवाड़े, नंद कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में इस प्रशिक्षण में पदाधिकारीगण, जनप्रनिधिगण व अपेक्षित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading