बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ शासन ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र. 27 अक्टूबर को जारी पत्र में सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियो को लेकर दिए निर्देश. कलेक्टरों को दिया छुट्टी घोषित करने का अधिकार




बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ शासन ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र. 27 अक्टूबर को जारी पत्र में सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियो को लेकर दिए निर्देश. कलेक्टरों को दिया छुट्टी घोषित करने का अधिकार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर
क्रमांकGENS-21/2226/2026/20-3 नवा रायपुर दिनांक 27-10-2026 के अनुसार समस्त कलेक्टर, छत्तीसगढ़ को निर्देशित करते हुए कहां है कि चक्रवात-प्रभावित जिलों के कलेक्टर अपनी परिस्थितियों के आकलन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विद्यालयों में अवकाश घोषित किये जाने के संबंध में इस पत्र के निर्देशन का पालन करें।पत्र में बताया गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (Cyclone) के कारण भारी वर्षा, तेज हवाएं की आशंका है।अतः चक्रवात से उत्पन्न होने वाली आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए समस्त जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में अपनी परिस्थितियों का आकलन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विद्यालयों (शासकीय एवं अशासकीय) में अवकाश घोषित कर सकते हैं। उपरोक्त आदेश उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए हैं





