जेठा के कलेक्ट्रेट मैदान में 2 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभागों की लगेगी प्रदर्शनी




जेठा के कलेक्ट्रेट मैदान में 2 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य गठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभागीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा।





