शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन ने जिले वासियों को सतर्कता बरतने की करी अपील- सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो संदेश. 28 एवं 29 अक्टूबर को लेकर कहीं बात

शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन

शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन ने जिले वासियों को सतर्कता बरतने की करी अपील- सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो संदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन ने 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर सकती जिले वासियों को सतर्कता बरतने की अपील की है। श्रीमती जय श्री जैन ने कहा है कि चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना हो सकती है तथा इस सभी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है।
कलेक्टर मैडम ने कहा है कि मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भी जारी किए गए हैं साथ ही शक्ति जिले में निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए शक्ति जिले की कलेक्टर ने नागरिकों से की सतर्कता बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading