सुरक्षित बचपन अभियान-स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शक्ति में 27 अक्टूबर को हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन. मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट शुभदा गोयल रही मौजूद

सुरक्षित बचपन अभियान-स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शक्ति में 27 अक्टूबर को हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन. मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट शुभदा गोयल रही मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय, सक्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय सुश्री शुभदा गोयल द्वारा छात्र -छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 तथा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के उद्देश्य से शॉट फिल्म के माध्यम से तथा कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बच्चों को लैंगिक अपराधों एवं यौन शोषण से संरक्षण प्रदान करने के लिए यह कानून महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर चुप रहने के बजाय उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में माननीय सुश्री शुभदा गोयल ने छात्राओं को घर से विद्यालय आने-जाने के दौरान सतर्क रहने तथा अपने आसपास की परिस्थितियों के प्रति सजग रहने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के अनावश्यक स्नेह, दुलार या व्यवहार को सहज मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, यदि उससे असहजता महसूस हो। छात्राओं को अपनी असहजता को पहचानने, अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को अपनी मां के साथ दोस्ताना एवं विश्वासपूर्ण संबंध बनाए रखने की सलाह दी ।साथ ही छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी व्यक्ति के अनुचित स्पर्श या व्यवहार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर बिना भय और संकोच के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य प्रवीण सिंह राजपुत एवं समस्त स्टाफ और पैरालीगल वालंटियर्स, प्रहलाद बंजारे, संतोष कश्यप, भुनेश्वर साहू उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading