14 नवंबर को दिल्ली में होगा महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड समारोह 2026- अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिया कार्यक्रम का न्यौता. देश भर की अग्रवाल समाज की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

दिल्ली के मुख्यमंत्री को निमंत्रण देते अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का प्रतिनिधिमंडल

14 नवंबर को दिल्ली में होगा महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड समारोह 2026- अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिया कार्यक्रम का न्यौता. देशभर की अग्रवाल समाज की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आगामी 14 नवंबर 2026 दिन- शनिवार को सुबह 10:00 बजे से अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली में अग्रवाल समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त आयोजन के मुख्य अतिथि के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के नेतृत्व में 27 अक्टूबर को सदस्यों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निवास पर मुलाकात की। तथा उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें अलंकरण समारोह 2026 के लिए निमंत्रण भी दिया। 14 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल इंदौर मध्य प्रदेश तथा राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका के विशेष प्रयासों से आयोजित हो रहा है। एवं इस आयोजन के लिए जहां देशभर से अग्रवाल समाज के अलग-अलग क्षेत्र में सफलता अर्जित करने वाली प्रतिभाओं से निर्धारित प्रोफार्मा पर आवेदन मंगाए गए हैं। तो वहीं विगत वर्ष भी यह आयोजन दिल्ली में किया गया था एवं इस वर्ष पुनः दूसरे वर्ष का यह आयोजन किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading